रांची – झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल सीता सोरेन ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उनके पति दुर्गा सोरेन की मौत शक के दायरे में है .उन्होंने कई बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और उसके नेतृत्व वाली सरकार से कहा था कि इसकी जांच कराई जाए लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया.सीता सोरेन का यह बयान काफी तूल पकड़ा हुआ है.इस पर भाजपा विधायक दल के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने कहा कि झारखंड में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो दुर्गा सोरेन की कथित रहस्यमय मौत की जांच कराई जाएगी.यह बयान आज मीडिया में छाया रहा.











