रांची- राजधानी में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है ताजा घटना रविवार रात 8 बजे धुर्वा के निवर्तमान पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.उनका इलाज नजदीक के पारस अस्पताल में चल रहा है.यह घटना आग की तरह फैल गई. वेद प्रकाश सिंह इस क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रहे हैं.उनका संबंध भारतीय जनता पार्टी से भी है घटना की सूचना पाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विधायक अनंत ओझा अमर कुमार बावरी अमित मंडल रणधीर सिंह भानु प्रताप शाही समेत दर्जनों भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पारस अस्पताल पहुंचे.उधर झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हेमंत विश्वास शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह राज्य की हेमंय सरकार से किया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हर तरफ अपराध हो रहे हैं.रंगदारी हत्या दुष्कर्म जैसी घटनाएं हर दिन हो रही है और झारखंड की पुलिस कुछ अन्य काम में व्यस्त है.












