• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

बाबूलाल के CM हेमंत सोरेन पर हमला का कारण समझिये

October 6, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*बाबूलाल मरांडी आखिरकार क्यों बोल रहे हैं कि होटवार जाना ही होगा हेमंत सोरेन को, जानिए*

पलामू : भाजपा के बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पलामू पहुंची.सातवें चरण के दौरान डाल्टनगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने की जनता से अपील की.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गांव ग़रीबों की चिंता करते हैं. केंद्र की मोदी सरकार गांव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित हैं.उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य माता बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ग़रीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी सरकार के द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबांट कर दिया. पीएम ग़रीबों की चिंता करते हैं.उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया.जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर ग़रीबों को बैंकों से जोड़ दिया.जबकि कांग्रेस काल में पैसे वालों का खाता खुलता था.उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो पीएम मोदी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ग़रीबों के लिए अनाज भेज रही है किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं. चार करोड़ से ज़्यादा को आवास योजना का लाभ मिला.किसानों को सीधे लाभ पहुंच रहा है.जबकि हेमंत सरकार की लापरवाही के कारण पलामू के किसानों को फसल बीमा का पैसा अब तक नहीं मिला है. पलामू में लगातार अकाल की स्थिति बनी हुई है बावजूद हेमंत सरकार सोयी हुई है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में ग़रीब पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थें. मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना लाकर हर ग़रीब को पाँच लाख तक आयुष्मान से इलाज की सुविधा दिया जबकि हेमंत सरकार की लापरवाही के करण कई ग़रीब इस योजना से वंचित हो गये हैं.भाजपा की सरकार बनी तो घर घर जाकर अधिकारी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनायेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि रोज़गार नहीं तो भत्ता देंगे किंतु भत्ता तो दूर प्रत्येक वर्ष नियुक्ति वर्ष का वादा भी खोखला निकला.उन्होंने कहा कि भ्रष्ट हेमंत सरकार नियुक्तियों पर भी मौन है, भाजपा की सरकार बनी तो अस्पतालों में डॉक्टर नर्स, स्कूलों में शिक्षकों समेत भारी संख्या में भर्तियाँ की जाएगी. कुछ नियुक्तियाँ भी हुई तो उसका परीक्षा रघुवर काल में ही हुआ था.
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है.इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया.इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है.ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा.उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढ़ई, लोहार, मोची की चिंता की है.उन्होंने कहा कि सन् 2000 से पहले कांग्रेस काल में पलामू की स्थिति बद से बदतर थी.अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग राज्य झारखंड का सपना पूरा हुआ.भाजपा की सरकार में ही गाँव-गाँव तक सड़क पुल पुलिया व बिजली की पहुँच हुई.कांग्रेस शासन काल में आधे रास्ते साइकिल से और आधे रास्ते साइकिल कंधे पर लेकर जाना होता था.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन 4 अक्टूबर को भागकर पलामू आए थे.2016में रघुवर दास ने जिस डेयरी का शिलान्यास किया था उसके उद्घाटन के बहाने. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन बताएं दुमका में किसके ज़मीन पर महल बनाया है. हेमंत ने ख़ुद कहा है दुमका से लेकर राँची तक 108 ज़मीन का प्लॉट लिया है. जबकि सच यह है कि वे ग़रीबों आदिवासियों की ज़मीन लूट कर वे प्रदेश के सबसे बड़े महाजन बन गए हैं.ज़मीन नहीं ख़रीदने की झूठे बयानबाज़ी कर रहे हैं. रांची के बरियातु में महंगे महंगी ज़मीन की ख़रीद किया है.उन्होंने कहा कि जब लूट नहीं मचाया है तो फिर हेमंत डर क्यों रहे हैं.उन्होंने कहा कि ईडी ने पाँच बार नोटिस किया जबकि हेमंत भागे फिर रहे हैं.हेमंत सोरेन लुटेरे हैं इसलिए जेल जाने से डर रहे है.उन्होंने कहा कि अगर गलत किया है तो होटवार जेल जाना ही होगा.जेल भी मैंने ही बनाया है.

Related Posts

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग
Breaking

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

July 7, 2026
14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग
Breaking

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

July 6, 2026
गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।
Breaking

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

July 6, 2026
हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान
Breaking

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

July 5, 2026
Breaking

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

July 4, 2026
CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।
Breaking

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

July 4, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.