• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा का प्रयास लाया रंग, टाटानगर – एर्णाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर में होगा ठहराव

पश्चिमी सिंहभूम के लोगों को मिलेगा लाभ

August 29, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा का प्रयास रंग लाया है। जनता की मांग पर हमेशा संवेदनशील रहने वाले भाजपा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था कि मनोहरपुर में टाटानगर – एर्नाकुमल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो। इस रेलवे बोर्ड ने सकारात्मक पहल की है। विस्तार से जानिए।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग को डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे बोर्ड ने मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान की है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 3 अप्रैल 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि पश्चिमी सिंहभूम का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन राउरकेला, रांची तथा झारखंड-बंगाल के प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा हुआ है। साथ ही जामदा, किरीबुरू, गुवा, बड़बिल सहित आसपास के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विशेष रूप से टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई,2025 को संबंधित अधिकारियों को मामले में ऑपरेशनल फिजिबिलिटी चेक करने के निर्देश दिए गए। लगातार प्रयासों और रेल मंत्रालय के स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को ट्रेन सं 18189/18190 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव मनोहरपुर स्टेशन पर प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान की है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का ठहराव शीघ्र सुविधाजनक तिथि से प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर में इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी। यात्रियों, श्रमिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विषय को रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार उठाया गया। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति जनहित के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन ट्रेनों के ठहराव से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी तथा मनोहरपुर क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

मनोहरपुर एवं पश्चिमी सिंहभूम के क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।
Breaking

कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.