• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

महालया के साथ ही मां दुर्गा के पूजनोत्सव की होती है शुरुआत जानिए

October 14, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*आज है महालया जानिए क्या है इसका इतिहास*


रांची – महालया का महत्व बंगाली समुदाय में कुछ खास है. मां दुर्गा में आस्था रखने वाले लोग इस दिन का इंतजार करते हैं और महालया के साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो जाती है.पंचांग के अनुसार पितृपक्ष का समापन महालया अमावस्या पर माना जाता है.पितृपक्ष महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं और बताया जाता है कि इन दिनों में पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध किया जाता है. पितृपक्ष पूरे 15 दिनों का होता है इसके आखिरी दिन पर अमावस्या पड़ती है.इसी अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या भी कहते हैं. अन्य शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक वर्ष इसी दिन मां दुर्गा धरती पर आती हैं. महालया से ही पश्चिम बंगाल में 10 दिवसीय वार्षिक दुर्गा पूजा उत्सव का आरंभ हो जाता है. सर्व पितृ अमावस्या इस वर्ष आज यानी 14अक्टूबर 2023 शनिवार को मनाया जा रहा है. महालया अमावस्या पर लोग पवित्र नदी में स्नान करके अपने पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध कर उनकी विदाई के काम करते हैं पितृपक्ष और महालय अमावस्या पितरों को याद करने का दिन माना जाता है.

महालया के दौरान परिवार के बुजुर्ग सदस्य तर्पण का आयोजन करके अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते है.महालया के दिन पितरों को अंतिम विदाई दी जाती है. पितरों को दूध, तील, कुशा, पुष्प और गंध मिश्रित जल से तृप्त किया जाता है. इस दिन पितरों की पसंद का भोजन बनाया जाता है और विभिन्न स्थानों पर प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है. इसके अलावा इसका पहला हिस्सा गाय को, दूसरा देवताओं को, तीसरा हिस्सा कौवे को, चौथा हिस्सा कुत्ते को और पांचवा हिस्सा चीटियों को दिया जाता है.

शारदीय नवरात्रि को लेकर पूजा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है. शक्तिपाठ चंडिका स्थान पर बड़ी दुर्गा और अन्य पूजा केंद्रों पर मूर्तिकार प्रतिमा पर जोरशोर से लगे हुए है.रांची के विभिन्न पूजा पंडालो पर तमाम तैयारी और पंडालों को अंतिम रूप दी जा रही है.

इस बार दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में रौनक देखी जा रही है.पूजा को लेकर पूजा सामग्री और कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है.कपड़ो के दुकानों में भीड़ देखने को मिल रही है और खासतौर पर बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है. हम बता दे की राजधानी रांची के सभी दुकानों में लोगों की चहलकदमी देखने को मिल रही है दरअसल दुर्गा पूजा को लेकर लोगों की खरीदारी शुरू हो गई है और यही वजह है कि रांची के सभी दुकानों में भीड़ भाड़ देखने को मिल रहा है साथ ही साथ सड़कों पर भी लोग नजर आ रहे हैं

ज्योतिषो के अनुसार 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है और इसको लेकर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7:26 से 11:44,दोपहर 1:10 से 2:36 है

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा विष्णु और महेश ने अत्याचारी राक्षस महिषासुर के संहार के लिए मां दुर्गा का सृजन किया. बता दे कि महिषासुर को वरदान मिला हुआ था कि कोई देवता या मनुष्य उसका वध नहीं कर पाएगा.ऐसा वरदान पाकर महिषासुर राक्षसों का राजा बन गया और उसने देवताओं पर आक्रमण कर दिया और इस युद्ध में देवता हार गए और देवलोकर पर महिषासुर का राज हो गया. महिषासुर से रक्षा करने के लिए सभी देवताओं ने भगवान विष्णु के साथ आदिशक्ति की आराधना की. इस दौरान सभी देवताओं के शरीर से एक दिव्या रोशनी निकली जिसे देवी दुर्गा का रूप धारण कर लिया.शास्त्रों से सुसज्जित मां दुर्गा ने महिषासुर से 9 दिनों तक भीषण युद्ध करने के बाद 10वे दिन उसका वध कर दिया. दरअसल महालया मां दुर्गा की धरती पर आगमन का प्रतीक है.मां दुर्गा को शक्ति की देवी माना जाता है और इसको लेकर हर साल दुर्गा पूजा के दिन सभी भक्त मां दुर्गा की आराधना करते हैं.कहा जाता है इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी.(करिश्मा)

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

by @karishma
August 21, 2026

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

by postnxt
August 21, 2026

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा

by @karishma
August 20, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.