• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

सरला बिरला विश्वविद्यालय में SUKOON – 2026 का आयोजन, जानिए क्या हुआ इस कार्यक्रम में ?

October 10, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: यह  महत्वपूर्ण समाचार है। ऐसे कार्यक्रम की तारीफ होनी चाहिए।सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची में विवि के मेंटल हेल्थ क्लब द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ‘सुकून 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान तनुश्री सेनगुप्ता ने “करियर तनाव का प्रबंधन: स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही दिशा की तलाश” विषय पर उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकगणों को संबोधित किया। कॉलेज जीवन में करियर से जुड़े तनाव की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भविष्य को लेकर अनिश्चितता, अपेक्षाओं का दबाव, साथियों से तुलना और सामाजिक दबाव विद्यार्थियों की सोच, निर्णय लेने की क्षमता तथा मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

उन्होंने तनाव मूल्यांकन सिद्धांत और सामाजिक तुलना सिद्धांत के बारे में बताते हुए समझाया कि किसी परिस्थिति को देखने का हमारा नजरिया और दूसरों से अपनी तुलना करने की आदत हमारे भावनात्मक स्वास्थ्य तथा करियर संबंधी निर्णयों को प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को उन्होंने अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तिगत विशेषताओं को पहचानने तथा उनके अनुरूप करियर के विकल्प तलाशने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है। इसके साथ ही, उन्होंने तेजी से बदलती दुनिया में करियर की सही दिशा चुनने, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, प्रेरित रहने और तनाव से निपटने में सहयोगपूर्ण संबंधों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान करियर से जुड़े तनाव को प्रबंधित करने और उससे निपटने के उपायों पर मानसिक तनाव एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नाटक तथा तनावमुक्त जीवन को बढ़ावा देने के लिए मंडला आर्ट गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर संबंधी तनाव को समझने तथा अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक, आत्मविश्वासपूर्ण और स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।

इस मौके पर विवि के शिक्षकगण तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रियंका पांडेय ने किया। आयोजन में डॉ. नेहा नूपुर, अनुषा लाल, अंजना सिंह, डॉ. मुकेश सिंह और डॉ. गगनदीप चड्ढा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सरला बिरला विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और समग्र विकास को बढ़ावा देने तथा उन्हें तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है। इस कार्यक्रम से सभी को लाभ हो सकता है।

Related Posts

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।
Breaking

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

October 10, 2026
रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।
Breaking

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

October 9, 2026
शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?
Breaking

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

October 9, 2026
मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।
Breaking

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

October 8, 2026
नाना पाटेकर का अचानक हुआ निधन। जानिए विस्तार से।
Breaking

नाना पाटेकर का अचानक हुआ निधन। जानिए विस्तार से।

October 8, 2026
इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह
Breaking

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

October 8, 2026
Load More

Recent News

सरला बिरला विश्वविद्यालय में SUKOON – 2026 का आयोजन, जानिए क्या हुआ इस कार्यक्रम में ?

सरला बिरला विश्वविद्यालय में SUKOON – 2026 का आयोजन, जानिए क्या हुआ इस कार्यक्रम में ?

by Rajesh Kumar
October 10, 2026

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

by Rajesh Kumar
October 10, 2026

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.