रांची- हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.उन्हें ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने सेना की जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है.उन्हें ईडी के जोनल ऑफिस में रखा गया है.इससे पहले हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा.साथ ही 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी दिया.यह भी बताया गया कि चंपई सोरेन विधायक दल के नेता चुने गए हैं.इसलिए उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए.
राज भवन से निकलने के बाद एड के अधिकारी उन्हें अपने साथ राज्य के जोनल कार्यालय ले गए.यहां पर उन्हें रखा गया है.उनके लिए भोजन लेकर उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन पहुंची . गुरुवार को हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा ईडी से पूछताछ के लिए कोर्ट से डिमांड मांगेगी.
इधर अब यह सवाल उठ रहा है कि जब मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया तो फिर अब राज्य में कौन सी सरकार है अभी कोई नई सरकार नहीं है यह एक संवैधानिक संकट की स्थिति मानी जा सकती है.सरयू राय ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.











