रांची- झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने 18 भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया. दो अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए निलंबित किया गया है.बीजेपी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सदन में स्पीकर से कहा कि उन्हें भी निलंबित किया जाना चाहिए था.उन्हें निलंबित नहीं करने किरकिरी हो रही है और उनकी यानी स्पीकर की भी किरकिरी हो रही है.इधर बुधवार की रात भाजपा के विधायक और आजसू के दो विधायक विधानसभा के अंदर ही रहे बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा और आजसू के विधायक सदन में रहे. पहले तो उनका बिजली पानी ऐसी सब बंद कर दिया गया. बाद में इसे बहाल कर दिया गया. लेकिन रात 10 बजे मार्शल आउट किया गया. भाजपा विधायक 2019 के चुनावी वादों को नहीं पूरा करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल मांग कर रहे थे.भाजपा के पंद्रह सवाल थे.जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि वे सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के सारे सवालों का जवाब देंगे.











