रांची- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार लगातार कर रहे हैं.देश के विभिन्न राज्यों में उनका चुनाव प्रचार अभियान चल रहा है.बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं.झारखंड में उनका कार्यक्रम हुआ है.चाईबासा में चुनावी सभा के अलावा रांची में रोड शो, इसके अलावा पलामू और लोहरदगा लोकसभा सीट के सिसई में चुनावी सभा को उन्होंने संबोधित किया है.एक बार फिर उनका कार्यक्रम बना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा जिले के सिमरिया आएंगे.यहां पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.इसके अलावा 16 मई को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बिरनी प्रखंड में होगा.यहां से प्रधानमंत्री हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र को साधने का प्रयास करेंगे. इधर 10 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.











