• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को जबर्दस्त तरीके मनाया जाएगा। मोदी हमारे अभिभावक हैं – डॉ संजय

बिहार भाजपा के नेता डॉ संजय जायसवाल ने ली बैठक

September 10, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आ रहा है। भाजपा इस जन्मदिन को एक महीने तक मनायेगी। इसको लेकर बिहार से रांची आए डॉ संजय जायसवाल ने प्रदेश कार्यालय में बैठक ली।

*मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि, उनके नेतृत्व में काम करना हम सबों के लिए सौभाग्य की बात :- आदित्य साहू*

*प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया आग्रह – नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सिर्फ एक समारोह बनकर न रहे, बल्कि सेवा संकल्प के इस अभियान को गांव गांव तक ले जाना लक्ष्य*

*भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोली की कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी गई अभियान की विस्तृत रूपरेखा*

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोली की कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

*इस कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी सह लोकसभा के मुख्य सचेतक, भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि* देश को एक युग के बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिनकी करिश्माई छवि एवं सेवा भाव का कायल न सिर्फ भारत के 140 करोड़ लोग हैं बल्कि पूरी दुनियां है।

राष्ट्रीय प्रभारी डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) में राष्ट्र सेवा, सुशासन और समर्पण भाव के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अभियान की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक में स्पष्ट किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अपने घर के अभिभावक के रूप में भव्य रुप से मनाना है।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में एक महीने तक यह अभियान जनसेवा के महापर्व के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने सेवा समर्पण अभियान की प्रदेश टोली को भौतिक एवम वर्चुअल माध्यमों से संवाद करते हुए निर्देश दिया कि अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों को इस तरह अमलीजामा पहनाया जाए ताकि तमाम सेवा कार्यों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के सेवा कार्यों, जन कल्याणकारी उपलब्धियों को उजागर करना और प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इस अभियान के अंतर्गत देश भर में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसी विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिनमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित किया जाए।

*वहीं वर्चुअल और भौतिक रूप से आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम काम करते हैं, यह हम सबों के लिए गौरव की बात है। उनके द्वारा लागू की गई योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने में हमसब को भी राज्य की जनता का सेवा करने का मौका मिला है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सिर्फ एक समारोह बनकर न रह जाये, बल्कि सेवा संकल्प के इस अभियान को गांव गांव तक ले जाना है। इन सभी कार्यक्रमों में आम जनता को जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से लगातार एक कार्यकर्ता के रूप में 140 करोड़ लोगों की अनवरत सेवा भाव से सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने शरीर के रोम रोम तथा हर क्षण को देश को समर्पित किया है। नरेंद्र मोदी ने किसी से कभी कोई भेदभाव नहीं की। प्रधानमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के हर घर में दस्तक देने का काम किया है। कोई ऐसा घर नहीं है जहां केंद्र की कल्याणकारी योजना न पहुंची हो।उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार यह महसूस हुआ है कि देश की गद्दी में बैठने वाला व्यक्ति हमारे बीच का है जो हमारे लिए काम करते हैं और हमारा ख्याल रख रखते हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि पहले पैसे के अभाव में लोग भूख से मरते थे, भूखे खेतों में काम करते थे लेकिन नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों से किसी को भूखे पेट सोने नहीं दिया है। 2022 के बाद से आज कहीं भी यह सुनने को नहीं मिलता है कि कोई भूख से मर गया हो। कहा कि मोदी जी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। देश के एक एक नागरिक उनकी विकास की सूची में है। वे गांव, गरीब, शोषित, वंचित सबको साथ लेकर चलने का काम कर रहे है। उन्होंने किसानों के आंसुओं को पोछा। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमको भाजपा के माध्यम से गरीबों की सेवा करने का मौका मिला है। देश की 140 करोड़ लोग नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद देने काम करते हैं।

इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने एक माह तक चलने वाले 13 कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। उन्होंने 13 कार्यक्रमों के लिए 12 प्रकार की टोली बनाने तथा उसके संयोजकों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के दिन 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया पूरे प्रदेश में 7 बजे शाम को एक साथ गांव के मंदिरों में, संस्थानों में, कार्यालयों में प्रजवल्लित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह में देश के लगभग 25 करोड़ परिवार तक पहुँचने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी के घर तक दस्तक देना है।

उन्होंने एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में बच्चो के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा, कहानी बदलाव के तहत 25 कहानियों का संग्रह, सेवा ज्योति अभियान के तहत 7 अक्टूबर को यात्रा निकालना है और एक जगह जिले में जमा होना है जिसको नरेंद्र मोदी सम्बोधित करेंगे। सेवा सेतु अभियान के तहत केन्द्र सरकार की योजनाओं को लाभार्थी तक कैसे पहुंचें यह निश्चित करना है, महिलाओं के द्वारा सेवा के रंग कार्यकम्र के माध्यम से रंगोली बनाना है, सेवा इनोवेशन अभियान के तहत नए युवाओं के द्वारा किये गए इनोवेशन को प्रोत्साहित करना है, सबसे अच्छे इनोवेशन का चयन कर दिल्ली भेजना है। अगर किसी इनोवेशन का चयन दिल्ली में होता है तो उसे धरातल पर उतारने हेतु सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।जनसेवक महाकुम्भ अभियान के तहत पंचायत से लेकर संसद तक जनसेवकों का महाकुम्भ का आयोजन करना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने किया। जबकि उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, नंद जी प्रसाद, राहुल अवस्थी, आरती सिंह, विकास प्रीतम, सीमा शर्मा, अमित कुमार, शशांक राज, अर्जुन सिंह, लवली गुप्ता, रमेश सिंह, बबन गुप्ता, वरुण साहू,धीरज महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।
Breaking

कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.