नई दिल्ली- इंडिया एयरलाइंस की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में हुई. इस बैठक में 28 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा माकपा नेता सीताराम येचुरी,शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे समेत अनेक लोग इसमें शामिल हुए.कुल 28 दालों के प्रतिनिधियों ने यह तय किया कि आने वाले समय में जल्द-जल्द बैठक की जाएगी.सीट शेयरिंग को लेकर गंभीरता से चर्चा होगी.लोकसभा चुनाव में तालमेल बनाकर लड़ा जाएगा ताकि परिणाम इंडिया एयरलाइंस के पक्ष में आए.इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सबसे पहले जरूरी है चुनाव जीतना.
केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार घमंडी हो गई है.जिस प्रकार से संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के 151 सांसदों को निलंबित किया गया, यह बताता है कि किस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं.इसके खिलाफ 22 दिसंबर को पूरे देश में प्रदर्शन होगा.
इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया एयरलाइंस का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करें.प्रधानमंत्री का चेहरा उन्हें ही होना चाहिए. इसका अर्थ यह हुआ कि इस एलियांज का संयोजक बनने का ख्वाब पालते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पाने की चाहत अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में थी तो उनका यह सपना चूर हो रहा है. बिहार भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार जी को इंडिया एयरलाइंस की बैठक में उनकी स्थिति के बारे में समझा दिया गया है.











