• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

कैबिनेट की अगली बैठक में छात्र हित में बड़े फैसले होंगे - विनोद पांडेय ,BJP का आरोप

August 23, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: झारखंड में छात्र और उनके विषय को लेकर राजनीति उफान पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का दावा है कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक कर रही है। पुतला दहन कांड में भी भाजपा अपना स्वार्थ सिद्ध कर रही है। इधर आज रविवार को JMM की ओर से प्रेस वक्तव्य जारी किया गया है।

इसके अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को छात्रों के मुद्दों की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश बंद करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर व्यंग और तंज कसते हुए कहा कि जो लोग सत्ता में रहते हुए युवाओं और छात्रों के सवालों का समाधान नहीं कर पाए, वे आज छात्रों के पीछे खड़े होकर राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। जबकि हकीकत अब पूरा देश जान चुका है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया है, छात्र अपने घर लौट चुके हैं और 25 अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय सरकार छात्र हित में लेने जा रही है।

JMM नेता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं की राजनीति अब इतनी कमजोर हो चुकी है कि उन्हें अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ने के लिए छात्रों को आगे करना पड़ रहा है। छात्र-युवा पढ़ाई, रोजगार और अपने भविष्य को लेकर संघर्ष करें, यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उनके आंदोलनों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करना भाजपा की पुरानी कार्यशैली रही है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी बताएं कि यदि उन्हें वास्तव में छात्रों की चिंता है तो वे छात्रों के बीच जाकर उनके मुद्दों पर सकारात्मक संवाद क्यों नहीं करते? हर प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीतिक दमन बताकर माहौल गरमाना और फिर थाने पहुंचकर राजनीतिक प्रदर्शन करना समस्या का समाधान नहीं, बल्कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना है। भाजपा अपनी खोई जमीन ढूंढ रही है।

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और किसी भी मामले में पुलिस को कानून के दायरे में ही कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन किसी व्यक्ति पर कार्रवाई को लेकर बिना पूरी जानकारी के पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाना और उसे राजनीतिक रंग देना जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं है। भाजपा को कानून और लोकतंत्र की दुहाई देने से पहले अपने राजनीतिक आचरण का आईना देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लगातार ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे छात्रों और युवाओं के बीच भ्रम और टकराव की स्थिति पैदा हो। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून हाथ में लेने या राजनीतिक उकसावे की राजनीति को जायज नहीं ठहराया जा सकता। यह किसी के हित में नहीं है।

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा की परेशानी यह है कि झारखंड की जनता ने उसकी राजनीति को नकार दिया है। अब कभी छात्रों के नाम पर, कभी युवाओं के नाम पर और कभी कानून-व्यवस्था के नाम पर भाजपा अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश कर रही है। जनता सब देख रही है और समझ रही है कि कौन छात्रों के भविष्य की चिंता कर रहा है और कौन उनके मुद्दों को अपनी राजनीति का ईंधन बना रहा है।उन्होंने बाबूलाल मरांडी से सवाल किया कि यदि भाजपा को सचमुच छात्रों की इतनी चिंता है तो वह यह बताए कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों पर उसने क्या ठोस कदम उठाए? सिर्फ थाने में दो घंटे बैठ जाने से छात्र हितैषी होने का प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता।

विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करता है, लेकिन किसी भी आंदोलन को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश का विरोध करेगा। भाजपा नेताओं को सलाह है कि छात्रों को आगे करके अपनी राजनीति चमकाने के बजाय खुद मैदान में उतरें और जनता के सवालों का सामना करें।

इधर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार तानाशाह हो गई है। छात्रों की आवाज़ को दबाना चाहती है। जितना दबाने का प्रयास होगा, यह उतना ही बढ़ता जाएगा।

Related Posts

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम
Breaking

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

August 23, 2026
अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे
Breaking

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

August 23, 2026
‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,
Breaking

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

August 22, 2026
मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी
Breaking

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

August 22, 2026
झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही
Breaking

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

August 22, 2026
JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल
झारखंड

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

August 21, 2026
Load More

Recent News

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

by @karishma
August 21, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.