पटना-बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बहुमत प्राप्त कर लिया है.फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार को 129 वोट मिले.इस सरकार के गठन के वक्त उसके पाले में 128 सदस्य थे .बीजेपी और राजद के अलावा हम और निर्दलीय के साथ बिहार में सरकार बनी थी.राजद कोटे से विधायक चेतन आनंद और लवली आनंद ने सत्ता पक्ष के समर्थन में वोट किया है.जिस कारण से नीतीश सरकार के लिए और आसान हो गया.भाजपा के एक विधायक वोट नहीं किए. विश्वास मत को लेकर चर्चा हुई अंत में विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया.











