रांची- भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद पर पलटवार करते हुए कहा है कि आज ईडी की छापामारी होने के बाद अंबा प्रसाद भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं.उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह संस्कृति रही है कि जहां भी सरकार में वह रहती है वहां हर तरह का लूट के काम को अंजाम देती रहती है.प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद को यह बताना चाहिए कि किसने उनके ऊपर दबाव डाला भाजपा नेता या संघ के लोगों के बारे में उन्हें बताना चाहिए कि चुनाव लड़ने के लिए किसने दबाव डाला था.आदित्य साहू ने साफ तौर पर कहा कि यह सब झूठ है और भाजपा के पास इतने प्रत्याशी हैं कि दूसरे दल के लोग इतना सोच भी नहीं सकते हैं.
उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद और उनके परिवार पर कई तरह के आरोप पहले से भी लगते रहे हैं.प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक वीडियो क्लिप भी दिखाया गया जिसमें अंबा प्रसाद और उनके परिवार के लोगों के द्वारा एक गरीब मुस्लिम खतियानी की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है.आदित्य साहू ने यह भी कहा कि प्रशासन की बदौलत कांग्रेसी नेता, विधायक, सांसद भ्रष्टाचार को अंजाम देते हैं.











