रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो से विधायक लोबिन हेंब्रम हेमंत सरकार में लगातार बगावती मूड में रहे हैं.अब तो उन्होंने कह दिया है कि राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.चुनाव लड़ने के निर्णय से राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा हो रही है.भाजपा नेताओं को शक है कि लोबिन हेंब्रम पहले भी कई बार पार्टी के खिलाफ बोल चुके हैं.सदन के अंदर सदन के बाहर कई बार उनके बयान से ऐसा लगा कि वह हेमंत सरकार के खिलाफ हैं लेकिन कभी कोई कड़ा कदम नहीं उठाया.अब उन्होंने तय किया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा को हराने के लिए राजमहल लोकसभा सीट पर दंगल में उतरेंगे.भाजपा के वरिष्ठ विधायक सी पी सिंह ने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है लोबिन हेंब्रम सदन के बाहर कुछ और बोलते हैं और सदन के अंदर चुप रह जाते हैं.इसलिए यह शंका पैदा हो रहा है लेकिन अगर उन्होंने यह तय किया है कि राजमहल लोकसभा सीट पर निर्णय लिए प्रत्याशी की तरह वह चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें यह साहस दिखाना चाहिए.नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बावरी ने भी कहा कि लोबिन हेंब्रम जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपेक्षा जिस प्रकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा करता रहा है ऐसे में तो उन्हें अपने संकल्प पर आगे बढ़ना चाहिए.











