रांची- झारखंड में कुछ महीनों बाद विधानसभा का चुनाव होना है.इसको लेकर भाजपा तैयारी में बढ़ गई है.विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया है वहीँ असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है.इधर 18 जून को दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है.राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस बैठक में शामिल रहेंगे.लोकसभा चुनाव में जीत और हार की समीक्षा होगी.आदिवासी सीटों पर सफलता नहीं मिलने के कारण को समझा जाएगा.आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के लिए लिए रणनीति पर चर्चा होगी.किस प्रकार से आदिवासी समाज के लोगों को भाजपा के करीब लाया जाए,इन सब बातों पर विचार विमर्श होगा.उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में झारखंड की पांच आदिवासी आरक्षित सीटों पर भाजपा को सफलता हाथ नहीं लगी है.यह भाजपा के केंद्रीय नेताओं के लिए चिंता की बात है.विधानसभा चुनाव में कैसे नैया पार लगेगी, इस पर गंभीर रूप से चितन हो रहा है.लोकसभा चुनाव के दौरान यह भी पाया गया कि प्रदेश स्तर पर संगठन दावे के अनुरूप मजबूत नहीं दिखा.











