Happy Independence Day : भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया है.उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों के जीवन में कम से कम दखल देने का है.उन्होंने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है.हम उन जगहों पर पहुंचे हैं जहां पहले शासन प्रशासन नहीं पहुंचता था.हम जंगल में पहुंचे हैं.आदिवासियों के बीच पहुंचे हैं.दलितों पिछड़ों के बीच पहुंचे हैं.उनकी जरूरत को समझा है और पूरा करने का प्रयास किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश है प्रत्येक सेक्टर में हम काम करें.आधारभूत संरचना के विकास पर हम ध्यान दें.सभी संस्थाओं को हर साल कम से कम दो सुधारात्मक कार्य करनी चाहिए.2017 के विकसित भारत के संकल्प के लिए सभी क्षेत्र में काम करने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि देश का मध्यम वर्ग गुणवत्तापूर्ण जीवन जीना चाहता है.वह देश के विकास में बड़ा योगदान करता है.हमारी कोशिश है कि उन्हें भी क्वालिटी लाइव यानी गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिए माहौल प्रदान करें.हम याद करते हैं कोरोना काल को, हमने पाया कि भारत सबसे तेजी से इकोनामी वाला कोई देश है तो वह देश भारत है.तब लगता है कि हमारी दिशा सही है.सभी चीजों से ऊपर उठकर हर घर तिरंगा फहराया जाता है.तब लगता है आज पूरा देश तिरंगा है.हर घर तिरंगा है ना कोई जात है ना कोई पंथ है तब हमारा विश्वास पक्का हो जाता है कि हमने गति को बराबर मेंटेन किया है और सपनों को साकार करना दूर नहीं है.अपने-अपने राज्य के आकांक्षी जिलों स्पर्धा कर रहे हैं.बराबरी करने लगे हैं तो हमें लगता है कि हमारी दिशा और गति दोनों सामर्थ्यवान हैं.
लाल किले के प्राचीन से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें स्वस्थ भारत बनाने के लिए कई प्रयास करने होंगे आज बहुत सारे बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश चले जाते हैं देश से पैसा दूसरे देश चला जाता है इसलिए हमने सोचा है कि देश में मेडिकल साइंस की आधारभूत संरचना को अधिक विकसित किया जाए.अगले 5 साल में देश में 75000 मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ाई जाएंगी.











