रांची – विधानसभा चुनाव से पहले ही राजेश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है.उनकी जगह सिल्ली के पूर्व विधायक के केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है वहीं झारखंड कांग्रेस विधायक दल का नेता डॉ रामेश्वर उरांव को बनाया गया है.केशव महतो कमलेश सिल्ली विधानसभा से विधायक रह चुके हैं.बहुत ही शालीन स्वभाव के केशव महतो कमलेश को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण को साधते हुए अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी है.











