• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

ईरान ने हॉर्मूज स्ट्रेट से किन जहाजों को गुजरने की इजाज़त दी है, जानिए

April 5, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क : युद्ध के कारण पूरे विश्व में संकट बढ़ रहा है। खासकर पेट्रोलियम पदार्थ और LPG की कमी से लोग परेशान हैं। ईरान का एक बड़ा अच्छा निर्णय आया है।पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों और सैन्य तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा मानवीय निर्णय लिया है। ईरान की सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य से आवश्यक और मानवीय सहायता सामग्री ले जाने वाले जहाजों को अपने बंदरगाहों तक आने की अनुमति दे दी है।

यह बड़ा निर्णय ऐसे समय में आया है जब पूरा क्षेत्र भीषण संघर्ष और आपूर्ति श्रृंखला की भारी कमी से जूझ रहा है। ईरानी कृषि उप मंत्री हूमन फाथी द्वारा पो‌र्ट्स एंड मैरीटाइम आर्गनाइजेशन (पीएमओ) को लिखे पत्र के अनुसार, सरकार और सशस्त्र बलों ने विशेष रूप से खाद्यान्न और पशुधन ले जाने वाले जहाजों को मार्ग देने पर सहमति जताई है।

पश्चिम एशिया में युद्व की विभीषिका और वैश्विक संकट उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान पर किए गए हमलों, जिसमें सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी, उसके बाद से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कड़ा नियंत्रण कर लिया था। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार, जहां पहले यहां से प्रतिदिन 130 जहाज गुजरते थे, वहीं अब दो हजार जहाजों पर लगभग 20 हजार नाविक फंसे हुए हैं।

इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। कई देशों में परेशानी बढ़ी हुई है।आसमान छूती कीमतें और हाहाकार होर्मुज के संकट ने पूरी दुनिया की जेब पर प्रहार किया है। कच्चे तेल की कीमतें 107 डालर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे परिवहन और रसद लागत में भारी उछाल आया है।

यहां तक कि यूरोप और अमेरिका पर भी इसका विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहा है। जर्मनी में पेट्रोल की कीमतें दिन में 22 बार तक बदल रही हैं, जबकि फ्रांस के 16 प्रतिशत फ्यूल स्टेशनों पर किल्लत के कारण हाहाकार मचा है।

जानकार बताते हैं कि इस संकट का सबसे बुरा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिन्हें भोजन और रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए अत्यधिक कीमतें चुकानी होंगी। ईरान का यह नया कदम भले ही केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए हो, लेकिन इसे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह ध्वस्त होने से बचाने की एक छोटी सी उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। यह ईरान का सराहनीय कदम है। भविष्य में और भी राहत मिल सकती है।

#Hormuzstrait #Iranmercy #Warinwestasia

Related Posts

नाना पाटेकर का अचानक हुआ निधन। जानिए विस्तार से।
Breaking

नाना पाटेकर का अचानक हुआ निधन। जानिए विस्तार से।

October 8, 2026
वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।
Breaking

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

October 7, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।
Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।

October 7, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
भारत के हाथों हारा पाकिस्तान बेचारा,एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीम ने हराया।
Breaking

भारत के हाथों हारा पाकिस्तान बेचारा,एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीम ने हराया।

October 3, 2026
भारत माता के माथे पर स्वर्ण कुमकुम: आर्चरी में कुमुद महोद ने जीता गोल्ड।
Breaking

भारत माता के माथे पर स्वर्ण कुमकुम: आर्चरी में कुमुद महोद ने जीता गोल्ड।

October 3, 2026
Load More

Recent News

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.