• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home देश

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को लोकसभा में होगा फायदा? लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव जानिए

September 7, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: राहुल गांधी के भारत जोड़ो पद यात्रा के एक साल पूरे होने पर झारखंड कांग्रेस में कई कार्यक्रम रखे गए लेकिन पहले वर्षगाठ को लेकर बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है,बीजेपी ने उन्हें पहले अपने इंडिया एलाइंस के लोगों को समझाने की सलाह दे रही है. दरअसल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कई उद्देश्यों के साथ किया था जैसे देश को एकजुट करना, लोगों को एक साथ लाना और देश को मजबूत करना था.जिसको लेकर राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी.तमिलनाडु के कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने 150 दिन चलने वाली इस यात्रा की शुरुआत की थी,इस दौरान राहुल गांधी 12 राज्यों से गुजरे थे और 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में हुआ था बता दे कि यात्रा 12 राज्यों के 20 शहरों से होकर गुजरी थी. इस यात्रा के बाद यह कहना भी गलत नहीं था कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे तरीके से रेस हो चुकी है.अब कांग्रेस समेत विपक्ष की 26 पार्टियों की गठबंधन इंडिया हर संभव प्रयास में लगी है कि सत्ता से मोदी सरकार को हटाया जाए. सबसे बड़े चुनावी संग्राम में कुछ ही महीने शेष बचे हुए हैं.बीजेपी की नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ताहीन करने के लिए बनी विपक्ष की इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें फिलहाल हो चुकी हैं. हालिया मुंबई बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा की गई और इसे जल्द सुलझाने और पब्लिक डोमेन में लाने की बात भी कही गई .

कांग्रेस और AAP में टकराव

इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख पार्टी AAP और कांग्रेस में इसको लेकर टकराव जारी है. दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली और पंजाब की लोकसभा सीटों को लेकर बयानबाजी और तकरार साफ तौर पर देखी जा रही है.
झारखंड राज्य में लोकसभा की 14 सीटें हैं इसे लेकर दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी और बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद थे.राज्य इकाई की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने झारखंड राज्य की 14 में से 9 सीटों पर चुनाव लड़ने का संकेत दिया था कांग्रेस के फैसले पर फिलहाल झारखंड में इंडिया के घटक दलों की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर एक बार फिर बैठक होगी

वर्ष 2019 में कांग्रेस के क्या थे परिणाम

साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने यूपीए गठबंधन के तहत सात सीटों पर चुनाव लड़ा था, गठबंधन में jmm के हिस्से चार सीटें आई थीं, दो सीटें बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम को दी गई थी. जबकि, राजद को मात्र एक सीट मिली थी.हालांकि राजद ने आखिर दम तक इस बात पर अड़ा रहा कि उसने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे,दरअसल चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और राजद दोनों के प्रत्याशी एक साथ मैदान में थे,इस बार कांग्रेस ने सात के बजाय नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है.

एकमात्र सिंहभूम सीट पर कांग्रेस के खाते

कांग्रेस ने इस बार नौ सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि उनमें सिंहभूम, खूंटी, चतरा, धनबाद, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा और कोडरमा शामिल हैं. फिलहाल,इनमें से मात्र एक सीट सिंहभूम कांग्रेस के पास है,जहां से गीता कोड़ा सांसद हैं.

 

जेएमएम का कांग्रेस की एकमात्र पश्चिमी सिंहभूम सीट पर दावा

चाईबासा सीट पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम पहले से दावा ठोक रहा है,जेएमएम का मानना है कि चाईबासा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में मात्र एक सीट को छोड़ बाकी पर झामुमो का कब्जा है,यानी यहां झामुमो का जनाधार कांग्रेस की तुलना में ज्यादा बनता है.

Related Posts

अशोकधाम मंदिर भगदड़: बिजली का पोल गिरने और कमजोर बैरिकेडिंग ने बढ़ाया हादसे का खतरा
देश

अशोकधाम मंदिर भगदड़: बिजली का पोल गिरने और कमजोर बैरिकेडिंग ने बढ़ाया हादसे का खतरा

August 21, 2026
JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल
झारखंड

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

August 21, 2026
क्या साजिश के तहत की जा रही है  चीनी महँगी?
देश

क्या साजिश के तहत की जा रही है  चीनी महँगी?

August 21, 2026
नाइजीरिया में नाव हादसे का मातम, 47 लोगों की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में नाव हादसे का मातम, 47 लोगों की मौत

August 21, 2026
फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?
Breaking

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

August 21, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम’ के केवल दो छंद गाने के निर्णय पर करारा हमला
देश

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम’ के केवल दो छंद गाने के निर्णय पर करारा हमला

August 20, 2026
Load More

Recent News

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

by @karishma
August 21, 2026

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

by postnxt
August 21, 2026

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा

by @karishma
August 20, 2026

फोटोग्राफी कला, विज्ञान एवं दर्शन का अद्भुत संगम है – डॉ. प्रदीप वर्मा

फोटोग्राफी कला, विज्ञान एवं दर्शन का अद्भुत संगम है – डॉ. प्रदीप वर्मा

by Rajesh Kumar
August 19, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.