• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

2022 की जांच में ही अरुण की भूमिका और पेपर लीक का नेटवर्क सामने आ गया था, फिर भी गिरफ्तारी में चार साल लग गए। अब पुराने मामले की जांच दोबारा चर्चा में है।

August 21, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची में JSSC डिप्लोमा स्तरीय भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी अरुण कुमार की हालिया गिरफ्तारी के बाद 2022 में हुई CID जांच भी सवालों के घेरे में आ गई है। जांच से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, उस समय ही अरुण की भूमिका और पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क की जानकारी एजेंसी के सामने आ गई थी। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी करीब चार साल बाद हुई।

आरोप है कि अरुण कुमार से जुड़ी कंपनियों को झारखंड की डिप्लोमा स्तर की भर्ती परीक्षा से जुड़े काम का ठेका मिला था। जांच में यह बात सामने आई कि टेंडर में खर्च होने के बाद रकम वसूलने के लिए कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों से पैसे लेने की योजना बनाई गई थी। इसी मामले के चलते परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था।

22 सितंबर 2022 को पटना से अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी को इस पूरे मामले की कई अहम जानकारियां मिली थीं। पूछताछ में अभिषेक ने कथित तौर पर अरुण से संपर्क और परीक्षा का पेपर लीक करने की योजना के बारे में जानकारी दी थी।

जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी CDR की भी मदद ली गई। इसके जरिए आरोपियों की गतिविधियों और उनके बीच संपर्क की जानकारी सामने आई थी। बताया गया कि गिरोह से जुड़े लोग पहले पटना के आसपास सक्रिय थे और बाद में रांची पहुंचे थे।

पूछताछ में यह भी आरोप सामने आया कि करीब 100 अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पटना बुलाया गया था। उनसे मोबाइल और मूल प्रमाणपत्र लिए गए और कथित तौर पर परीक्षा में आने वाले सवालों के जवाब तैयार करवाए गए। इसके बाद उन्हें वाहनों से रांची और बोकारो के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।

अब अरुण की गिरफ्तारी के बाद पुराने रिकॉर्ड और 2022 की जांच को फिर से खंगाला जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जांच एजेंसी के पास पहले से इतनी जानकारी थी, तो गिरफ्तारी में इतना लंबा समय क्यों लगा।

Related Posts

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी
Breaking

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

August 22, 2026
झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही
Breaking

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

August 22, 2026
अशोकधाम मंदिर भगदड़: बिजली का पोल गिरने और कमजोर बैरिकेडिंग ने बढ़ाया हादसे का खतरा
देश

अशोकधाम मंदिर भगदड़: बिजली का पोल गिरने और कमजोर बैरिकेडिंग ने बढ़ाया हादसे का खतरा

August 21, 2026
क्या साजिश के तहत की जा रही है  चीनी महँगी?
देश

क्या साजिश के तहत की जा रही है  चीनी महँगी?

August 21, 2026
नाइजीरिया में नाव हादसे का मातम, 47 लोगों की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में नाव हादसे का मातम, 47 लोगों की मौत

August 21, 2026
फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?
Breaking

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

August 21, 2026
Load More
PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.