• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

झारखंड राजभवन में बिहार दिवस का हुआ आयोजन

March 22, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : झारखंड में भी बिहार स्थापना दिवस मनाया गया.राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बिहार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास न केवल गौरवशाली है, बल्कि इसकी समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विरासत भी प्रेरणादायक है.उन्होंने कहा कि यह पावन भूमि भगवान महावीर, गौतम बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह, चाणक्य, सम्राट अशोक, वीर कुंवर सिंह, आर्यभट्ट, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जैसी विभूतियों की रही है.यह भारतीय इतिहास और सभ्यता का केंद्र रहा है. लोकतंत्र की जड़ें बिहार के वैशाली में पनपीं थी, जिसे लोकतंत्र की जननी कहा जाता है. नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों ने पूरे विश्व को शिक्षा और ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड राज्य का गठन 15 नवंबर, 2000 को अविभाजित बिहार से पृथक होकर हुआ. पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जन-अपेक्षाओं के अनुरूप झारखण्ड का सृजन किया गया ताकि शासन का लाभ यहाँ के लोगों को सुगमता से पहुँचे. उन्होंने झारखंड और बिहार के अटूट संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों राज्य केवल भौगोलिक रूप से पृथक नहीं हैं, बल्कि उनकी संस्कृति, परंपराएँ, भाषाएँ और सामाजिक मूल्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.झारखंड और बिहार की साझी विरासत और घनिष्ठ संबंध सशक्त करते हैं. उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने में इन दोनों राज्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी बिहार के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ने बिहार को Brilliant, Innovative, Hardworking, Action-Oriented और Resourceful (BIHAR) कहकर इसकी विशेषताओं का उल्लेख किया है. बिहार की श्रमशक्ति, ज्ञान और नवाचार की क्षमता पूरे देश के विकास में योगदान दे रही है. केंद्र सरकार ने बिहार के विकास हेतु कई योजनाएँ दी हैं. यहाँ की मधुबनी पेंटिंग विश्वविख्यात है. बिहार की सांस्कृतिक धरोहर, शिक्षा और कला के क्षेत्र में योगदान की सराहना की.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बिहार और झारखण्ड प्रशासनिक रूप से दो अलग-अलग राज्य हो सकते हैं, लेकिन हमारी आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव अटूट है. हमारे पारिवारिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंध हमें सदैव एक सूत्र में बाँधते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड के नागरिकों को क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने बिहार के नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि राज्य आने वाले वर्षों में और अधिक ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा.

स्वागत सम्बोधन करते हुए राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत राज भवन में विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि हमलोगों का बिहार राज्य से विशेष लगाव है, यह पितृ राज्य व बड़ा भाई की भूमिका में है.

Related Posts

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।
Breaking

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

October 10, 2026
रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।
Breaking

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

October 9, 2026
शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?
Breaking

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

October 9, 2026
मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।
Breaking

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

October 8, 2026
नाना पाटेकर का अचानक हुआ निधन। जानिए विस्तार से।
Breaking

नाना पाटेकर का अचानक हुआ निधन। जानिए विस्तार से।

October 8, 2026
इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह
Breaking

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

October 8, 2026
Load More

Recent News

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

by Rajesh Kumar
October 10, 2026

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.