• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संवाद कार्यक्रम में

June 7, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

न्यूज डेस्क : झारखंड के दो दिन के प्रवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे

*बनाना है अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड*

 

*विकसित भारत बनाना मोदी सरकार का सपना, सभी के सहयोग से ही होगा पूरा*

 

*राष्ट्रीय सुरक्षा से मोदी सरकार कोई समझौता नहीं करने वाली*

 

*जब जब विपक्ष ने हमारा मजाक बनाया है जनता का और अधिक मिला है आशीर्वाद*

 

*अच्छे दिन की परिभाषा हमारे लिए शब्द नहीं, इसे जमीन पर उतार कर दिखाया*

 

*प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन*

 

*कार्निवाल बैंक्वेट हॉल डिबडीह राँची में आयोजित था कार्यक्रम*

 

 

भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे। इस झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है। हम ही झारखंड को, उसकी विरासत और संस्कृति के साथ विकास के नए पायदान पर ले जाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम विकसित भारत @2047 पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि माँ छिन्मस्तिका, बाबा वैधनाथ धाम बाबा की पावन भूमि झारखंड़ से मेरा भावनात्मक रिश्ता रहा है।

उन्होंने प्रबुद्धजनों के द्वारा किसानों से सम्बंधित पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा कि अगर देश के किसान खुश होंगे तभी देश खुश रहेगा। हमारी सरकार उनकी आय दुगुनी कैसे हो, इसके लिए प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ऑर्गेनिक खेती पर जोर दे रही है। हर जिले में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को इंसेंटिव देने की प्रक्रिया जारी है।

 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था अच्छे दिन लाएंगे और आज हर व्यक्ति के जीवन मे बदलाव लाकर अच्छे दिन लाने का प्रयास किया है।। आज मोदी सरकार ने देश मे 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। लोग भूख से न मरें, इसलिये मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज मुफ्त में देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु न हो या किसी को अपनी भूमि और जेवरात गिरवी न रखना पड़े इसके लिए 60 करोड़ परिवार को मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना का लाभ देती है।

मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने हेतु जनधन योजना के माध्यम से 54 करोड़ खाता खुलवाया। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली से चला 15 पैसे ही लाभुक तक पहुंचता था लेकिन आज डीबीटी के माध्यम से पूरा एक रुपया उन तक पूरा पहुँचता हैं। यह जनधन योजना से ही संभव हो पाया है।

 

उन्होंने कहा कि हम सबसे बड़े युवावादी वाले देश हैं। 2 लाख से अधिक स्टार्टअप देश में चल रहे हैं। यहां के युवा रोजगार पाने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। 125 से अधिक यूनिकॉर्न देश में कार्यरत हैं। यह देश के युवाओं के कौशल और उद्यमिता का प्रतीक है।

 

वहीं उन्होंने मुद्रा योजना के बारे में कहा कि इससे छोटे कारोबारी को काफी राहत मिली है। आज वे इसके माध्यम से व्यव्सायी बन रहे हैं और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि AI की सभी बड़ी कंपनियां भारत को हब बनाना चाहती है। हमने अवसर और प्लेटफार्म लेकिन इस पर भी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम विपक्षी पार्टियों ने किया। आज हम मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में विश्व में दूसरे स्थान पर हैं।

 

महिला शक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि एक महिला के आगे बढ़ने से दो परिवार आगे बढ़ती है। 3 करोड़ लखपति महिला दीदी बनाने में हम सफल हुए हैं। महिलाएं परिवार और राज्य को सबल बनाती है। भले ही नारीशक्ति अधिनियम अभी सफल नहीं हुआ। लेकिन हमारा संकल्प है कि इस देश की आधी आबादी को हम पूरा सम्मान देंगे और 33% आरक्षण का जो संकल्प हमने लिया है, आने वाले समय में हम इसे जरूर पूरा करेंगे। जब इस देश में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को अधिकार मिला, तो हमने देखा कि किस प्रकार महिलाओं ने पंचायती राज और नगर निकाय में अपने प्रतिनिधित्व को सशक्त रूप में लिया और उनकी भागीदारी से आज हम कह सकते हैं कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं ने बहुत बड़ा योगदान दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। गरीबो को 4 करोड़ आवास दिया गया। 10 करोड़ गरीब माताओं को उज्जवल योजना के तहत गैस उपलब्ध कराया गया। महिलाओ को सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ाने के लिए हम संकल्पित हैं। छोटे कारोबारियों के बारे में भी मोदी सरकार ने चिंता की। 75 लाख ठेला खोमचा वाले को 10 हज़ार रुपये की लोन दी गयी और इनके जीवन स्तर को उठाया गया।

 

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का विपक्षी दलों ने काफी मजाक बनाया था। विपक्षी दल जब-जब भी भाजपा का मजाक बनाते हैं तो जनता भाजपा को और अधिक आशीर्वाद देती है। डिजिटल ट्रांसफर के माध्यम से लेने देन की सुविधा को आसान बनाया गया। आज 314 लाख करोड़ डिजिटल ट्रांसफर के रूप में एक वर्ष में होता है।। 51 लाख करोड़ रुपया सीधे गरीबों के खाते में पहुंचाया गया। हमारी सरकार ने अच्छे दिन की परिभाषा शब्दों में नहीं बल्कि जमीन पर लाकर दिखाया है

 

उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग में काफी सुधार किया गया। डबल लाइन बनाई गई,विद्युतीकरण किया गया। नई ट्रेन दी गयी। समय में सुधार किया गया।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करती है। आज कोई एक ईट फेंकता है तो हम उसका जवाब पत्थर से देते हैं। विश्व की कोई भी ताकत हो, हम देश की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं कर सकते हैं। रक्षा समानों का निर्यात कर रहे हैं। नक्सलवाद को समाप्त करने में हमारी सरकार सफल हुई है।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश को सांस्कृतिक दृष्टि से भी मजबूत बनाया। राम मंदिर और काशी कॉरिडोर बनाकर देश की सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को स्थापित कर इसे जीवंत रखा। मेडिकल के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। कई एम्स बनाये गए कई मेडिकल कॉलेज खोले गए। कई आईआईटी, एकलव्य विद्यालय खोले गए है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है। लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को anti establishment नाम दे दिया है।

 

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि देश का युवा innovation और creation के लिए जाना जाए। भारत का युवा अनुशासन के साथ देश के निर्माण के लिए काम करेगा।जो लोग इस देश के युवाओं को negative politics के लिए ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा positive politices करेगा। हम लोकतंत्र के आधार पर निश्चित रूप से विरोध करेंगे, लेकिन लोकतंत्र के मापदंड को खत्म नहीं होने देंगे।कुछ लोग विदेश में बैठकर ये सोच लेते हैं कि हम भारत के युवाओं को दिशा दे देंगे। भारत का युवा किसान के साथ चौपाल में रहता है, कोचिंग इंस्टीट्यूट में रहता है, कॉलेज कैंपस में रहता है। लेकिन भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुठ्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला।

 

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाना मोदी सरकार का सपना है। देश के सभी वर्ग को अपने हिस्से का सहयोग करना होगा तभी यह सपना साकार हो पाएगा।

 

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने* उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की स्थिति आजाद होने के बाद और 2014 के बाद में अंतर साफ साफ देखा जा सकता है। जब देश मे 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तब देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह सरकार देश के हर गरीब,हर किसान,शोषित,वंचित,दलित आदिवासी सबके लिए कार्य करेगी। प्रधानमंत्री ने जो कहा था आज देश के हर वर्ग हर समाज और सभी धर्मो के घर घर दस्तक देकर केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

श्री साहू जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य है और यही सही समय है।

 

 

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ एच पी नारायण, पूर्णमल जैन, चंदन मिश्रा आदि मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पत्रकार चंदन मिश्रा ने किया। वहीं इस संवाद कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिपाठी, पंकज रॉय, डॉ. सविता सेंगर, गोपाल पाठक, अजय कुमार मिश्रा, पूजा साहू, प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, आदित्य विक्रम वर्मा, डिम्पी हल्दर, वंदना कुमारी, रेणुका तिवारी, जय प्रकाश शर्मा, . डॉ. भूपेन्द्र सिंह, शौर्य द्विवेदी, अधिवक्ता राजेश कुमार , डॉ. बैद्यनाथ कुमार , दिनेश चंद्र मिश्रा, हरे राम मिश्र , पीयूष टोडी, मोनिका सिन्हा, प्रो. डॉ. बिजय सिंह, रामकुमार सिन्हा, डॉ. हरेन्द्र सिन्हा सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.