रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली जामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सीता सोरेन को जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है.केंद्र सरकार के द्वारा उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा कवरेज दी गई है.यानी भाजपा में आने के बाद सुरक्षा के लिहाज से सीता सोरेन का दर्जा बढ़ गया है.मालूम हो कि बुधवार यानी 19 मार्च को सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था.उसके बाद से झारखंड में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है.उल्लेखनीय है कि सीता सोरेन ने अपने ससुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का कारण बता दिया था.











