• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

JAC की संशोधन प्रक्रिया में छात्रों की मुश्किलों पर BJP सांसद प्रदीप कुमार वर्मा का हस्तक्षेप

June 25, 2026
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है। हजारों छात्रों के हित में यह विषय है।

JAC की संशोधन प्रक्रिया में छात्रों की मुश्किलों पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा का हस्तक्षेप

JAC अध्यक्ष को लिखा पत्र, व्यावहारिक समाधान और त्वरित निर्देश जारी करने की मांग

रांची, 25 जून। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा प्रमाण-पत्रों में संशोधन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित किए जाने के बीच उत्पन्न गंभीर व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने छात्रहित में महत्वपूर्ण पहल की है। सांसद ने झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखकर हजारों छात्र-छात्राओं के समक्ष खड़ी प्रशासनिक बाधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है तथा तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि जिन विद्यार्थियों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट दोनों प्रमाण-पत्रों में त्रुटियां हैं, उनसे इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र में संशोधन के लिए भी मैट्रिक के मूल दस्तावेज जमा करने की मांग की जा रही है। जबकि विद्यार्थियों के मूल मैट्रिक प्रमाण-पत्र पहले से ही परिषद कार्यालय में संशोधन प्रक्रिया के लिए जमा हैं और कई मामलों में संशोधन पूरा होने में महीनों का समय लग रहा है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी समय-सीमा के भीतर इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र में संशोधन हेतु आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं।

छात्रों की इस वास्तविक समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड अधिविद्य परिषद को तीन महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि जिन विद्यार्थियों ने मैट्रिक संशोधन के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें आवेदन की प्राप्ति रसीद, मनी रसीद, चालान अथवा उसकी सत्यापित प्रति के आधार पर इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र में संशोधन हेतु आवेदन करने की अनुमति दी जाए। साथ ही, लंबित मैट्रिक संशोधन वाले मामलों में इंटरमीडिएट संशोधन आवेदन स्वीकार करने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा आवश्यकता होने पर परिषद की अधिसूचना संख्या 48/2025 में संशोधन अथवा स्पष्टीकरण जारी कर इस व्यावहारिक कठिनाई का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सांसद ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलताओं के कारण कोई भी पात्र विद्यार्थी अपने शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े भविष्य के अवसरों से वंचित न रहे। उन्होंने परिषद से छात्रहित एवं प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।

इस पहल को बड़ी संख्या में उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो दस्तावेज संशोधन की प्रक्रिया में तकनीकी बाधाओं के कारण समय-सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सांसद की इस पहल से प्रभावित छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

#PradipVarma #JAC #LetterToJAC

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.