• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: झारखंड में भी जनगणना का प्रथम चरण शुरू हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी डिजिटल माध्यम से जनगणना यानी स्वगणना में शामिल होकर अपने बारे में जानकारी दर्ज करवाए हैं।

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की।*

*मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में अपनी महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन, सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की।*

===========================

*★ जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि, आम जनमानस के भविष्य को सही दिशा देने का आधार*

 

*★ जनगणना कार्य से सरकार की योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद*

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 की प्रक्रिया में अपनी महती जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की । मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी विधायक  कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

*जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से हुए अवगत..*

इस दौरान मुख्यमंत्री को जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण करने से संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के समक्ष जनगणना अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत 01 मई से 15मई तक स्व-गणना कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य दिनांक 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरे राज्य में किया जाएगा। इस गहन जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक से संबद्ध कर्मी डेटा संग्रह करेंगे। सभी जिलों में इस कार्य के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है।

*जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजन के भविष्य को सही दिशा देने का आधार*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजनों के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है। जनगणना से राज्य सरकार की योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस कार्य के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मिलित किए जाने की बात जनगणना अधिकारियों से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना-2027 का कार्य तकनीकी रूप से सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों से इस राष्ट्रीय जनगणना अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

*इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक श्री प्रभात कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम सुशांत गौरव, सहायक नगर आयुक्त राहुल यादव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा, जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक  केशया० आर, सहायक निदेशक मुरारी मोहन, सांख्यिकी अधिकारी कौशल किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे।*

#SE-Census #CM #HemantSoren #Kalpanasoren

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से मिलना अच्छा लगता है। जानिए क्यों ?
Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से मिलना अच्छा लगता है। जानिए क्यों ?

November 29, 2026
सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
Breaking

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

November 29, 2026
बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।
Breaking

बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।

November 29, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।
Breaking

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

November 28, 2026
लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।
Breaking

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

November 28, 2026
पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा
Breaking

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

November 27, 2026
Load More

Recent News

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

by Rajesh Kumar
November 29, 2026

बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।

बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।

by Rajesh Kumar
November 29, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.