• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

पूर्व सैनिक हमारे समाज के बड़े गौरव हैं – महासम्मेलन में बोले राज्यपाल

January 12, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज गुरुनानक स्कूल सभागार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित ‘पूर्व सैनिक महासम्मेलन’ में कहा कि वे राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं और उनका योगदान समाज एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय है.
राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश के पूर्व सैनिक सीमाओं की रक्षा के प्रहरी रहे हैं और आज भी वे समाज के प्रेरणास्रोत और गौरव हैं.उनका अनुशासन, साहस और समर्पण हमारे लिए मार्गदर्शक है. उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद को बधाई दी कि इसने इन वीर योद्धाओं को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए संगठित किया है. उन्होंने कहा कि सैनिकों का योगदान केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध जैसी ऐतिहासिक घटनाओं के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं में सहायता और दूरदराज़ क्षेत्रों में सामाजिक उत्थान में उनकी भूमिका अद्वितीय है। उनकी सेवाएँ हर क्षेत्र में प्रेरणा और शक्ति का प्रतीक हैं.
राज्यपाल महोदय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “वन रैंक, वन पेंशन” जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के कार्यान्वयन न केवल पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करती है, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को भी दर्शाती है. उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के अनुशासन और नेतृत्व कौशल शिक्षा, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कार्य समाज को समृद्ध कर सकते हैं. साथ ही, उन्होंने पूर्व सैनिकों के बच्चों की शिक्षा, परिवार की सुरक्षा और रोजगार के सम्मानजनक अवसर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता की बात कही.
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिक केवल अतीत के रक्षक नहीं हैं, वे हमारे वर्तमान और भविष्य के निर्माता भी हैं.उनके सम्मान और गरिमा की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है, जो राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा का प्रमाण है.उन्होंने झारखंड में संगठन की प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जमशेदपुर से शुरू हुई यह यात्रा राज्य के 11 जिलों में विस्तारित हो चुकी है.यह संगठन न केवल पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा कर रहा है, बल्कि समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रहा है.
सैनिकों की वीरता के पीछे उनके परिवारों के अद्वितीय समर्थन की सराहना करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि उनके त्याग और धैर्य से पूरा समाज प्रेरणा लेता है सैनिक परिवार कल्याण न्यास, जिसने शहीदों के परिवारों और आश्रितों की देखभाल का दायित्व उठाया है, सराहनीय है. राज्यपाल महोदय ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों से कहा कि उनका संघर्ष और समर्पण व्यर्थ नहीं जाएगा.पूरा देश उनके साथ खड़ा है और उनके उत्थान हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे.
इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए. उन्होंने भी पूर्व सैनिकों के समाज में महत्व पर रोशनी डाली.

Related Posts

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग
Breaking

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

July 7, 2026
14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग
Breaking

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

July 6, 2026
गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।
Breaking

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

July 6, 2026
हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान
Breaking

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

July 5, 2026
Breaking

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

July 4, 2026
CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।
Breaking

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

July 4, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.