• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

May 3, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क: शिक्षा के क्षेत्र में एक मानक संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय में विषय विशेषज्ञ अक्सर आते रहते हैं। उनके विचार प्रेरक और फलदाई होते हैं । ऐसा ही एक कार्यक्रम है Expert Talk.

एसबीयू द्वारा आयोजित एक्सपर्ट टॉक में बोले सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सुधीर मिश्रा:-

‘विद्यार्थियों को विधि को केवल एक पेशे के तौर देखने की बजाए एक कौशल (Skill ) के तौर पर देखना चाहिए, इसमें समर्पण, स्पष्टता जैसे विशिष्ट गुणों के अलावा विशेष पहचान के विकास की भी जरूरत होती है। साथ ही उन्हें आर्थिक लाभ को प्राथमिकता देने के बजाय अपने कौशल, दक्षता और दीर्घकालिक क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’ ये बातें सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं ट्रस्ट लीगल के संस्थापक सह मैनेजिंग पार्टनर सुधीर मिश्रा ने कही। वे सरला बिरला विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा “जर्नी ऑफ अ फर्स्ट जेनरेशन लॉयर: लेसन्स एंड ऑपर्च्युनिटीज” विषय पर आयोजित एक्सपर्ट टॉक के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों को स्वीकार करने, जिज्ञासा बनाए रखने और भीड़ का अनुसरण करने की बजाय अपनी अलग राह के निर्माण करने की बात कही। विधि के छात्रों को उन्होंने जिला न्यायालयों में इंटर्नशिप करने की सलाह दी, ताकि वे केस- मुकदमों से संबंधित मूलभूत समझ और सोच का विकास कर सकें।

अपने संबोधन में उन्होंने एक प्रथम पीढ़ी के वकील के रूप में अपने संघर्षपूर्ण सफर की चर्चा करते हुए बताया कि बिना किसी कानूनी पृष्ठभूमि के इस क्षेत्र में आनेवाली अनगिनत चुनौतियों का उन्होंने डटकर सामना किया एवं एक पर्यावरण अधिवक्ता के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने महज 28 वर्ष की उम्र में ही अपने द्वारा लॉ फर्म की स्थापना का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पेशेवर ईमानदारी बनाए रखने और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विधि के मूल सिद्धांतों की मजबूत नींव ही एक सफल कानूनी करियर का आधार होती है।

विधि विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सुबीर कुमार ने ट्रस्ट लीगल लॉ फर्म का परिचय प्रस्तुत करते हुए इसकी कार्य पद्धति एवं विद्यार्थियों के लिए इसमें उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी चला, जिसमें विवि के छात्रों ने कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका कोमल गुप्ता एवं समापन विधि विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डीन डॉ. आर. के. सिंह ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के  प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एक्सपर्ट टॉक के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया है।

#SBU

Related Posts

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग
Breaking

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

July 7, 2026
14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग
Breaking

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

July 6, 2026
गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।
Breaking

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

July 6, 2026
हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान
Breaking

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

July 5, 2026
Breaking

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

July 4, 2026
CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।
Breaking

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

July 4, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.