• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

लव जिहाद के खेल को रोकना सरकार का बड़ा दायित्व

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद प्रदीप वर्मा पहुंचे पीड़ित परिवार के पास

May 3, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*झारखंड में लव जिहाद की समस्या कैंसर की तरह बढ़ती जा रही, समाधान निकालना सरकार का दायित्व*

डेस्क : झारखंड में एक बड़ी समस्या कैंसर की तरह बढ़ती जा रही है किस प्रकार से कैंसर अगर फोर्थ स्टेज में आ जाए तो फिर मरीज का बचना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या है लव जिहाद की। हर साल दर्जनों लड़कियां कथित रूप से किसी ने किसी छलावा में आकर फंस जाती हैं और फिर उनका सब कुछ खत्म होने जैसा हो जाता है। लव जिहाद यानी किसी न किसी तरह का दबाव चाहे वह गरीबी की वजह से हो या फिर अन्य चीजों के कारण , लोग भोली भाली लड़कियां गलत लड़के (दूसरे धर्म) से फंस जाती हैं और उनका शोषण होने लगता है। असामाजिक तौर पर इस गली में जो एक बार घुस गया फिर इससे बाहर निकलने का रास्ता ना के बराबर होता है।ऐसे तो झारखंड में कई मामले सामने आए हैं। संथाल परगना के क्षेत्र में लव जिहाद के मामले आते रहे हैं।भोले भाले आदिवासी समाज की लड़कियों को मुस्लिम लड़के के द्वारा फंसाकर शादी का झांसा देकर शोषण करते हैं।कई ऐसे उदाहरण भी मिले हैं जिनमें जमीन हड़पने के लिए आदिवासी लड़की से शादी करते हैं।अब तो यह बीमारी दूसरे क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है।

सरायकेला खरसावां के नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी में 19 वर्षीय एक लड़की को मोहम्मद तसलीम अंसारी पहले फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। अपने लोगों को गवाह बनाकर पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में मुस्लिम रीति रिवाज से निबंधित निकाह कर लिया। उसने पहले धर्म परिवर्तन कराया।मोहम्मद तसलीम अंसारी शादीशुदा है।उसके तीन बच्चे पहले से हैं। उसने 19 साल की लड़की को प्रलोभन देकर झांसे में ले लिया और फिर जो उसे करना था वह किया। इस तरह के मामले पर सरकार और इसकी एजेंसी चुप रहती है तो यह एक बड़ा सामाजिक पाप माना जाएगा।पिछले दिनों झिमड़ी गांव में आगजनी की भी घटना हुई। स्थानीय लोग लड़की के अपहरण से काफी गुस्साए हुए थे और आज भी हैं।

इस पर राजनीति भला कैसे रुक सकती थी। परंतु राजनीति अगर नहीं हो तो शायद मामले को ठंडाने में वक्त नहीं लगता है।

इस घटना से सामाजिक विषयों के समझदार या जानकार चिंतित दिख रहे हैं। इस पर सरकार की एजेंसियां स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकती हैं।सामाजिक ताना-बाना को आघात पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। इस बीमारी के इलाज के लिए सरकार गैर सरकारी संगठन यानी एनजीओ या अन्य सामाजिक संगठन का सहयोग ले सकती है। पंचायती राज के प्रतिनिधि भी इस काम में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं महिला जनप्रतिनिधियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। संस्कृति की रक्षा करना भी सरकार का दायित्व है। कानून के छिद्र से सामाजिक ताने-बाने की तासीर को रिसने देने से रोकना होगा।

इस गांव में और इस परिवार से मिलने के लिए संभवत सत्ता पक्ष का कोई जिम्मेवार शायद नहीं पहुंचा है। गांव के लोग काफी गुस्से में हैं। इधर भाजपा के नेता वहां शनिवार को पहुंचे।प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा विशेष रूप से इस गांव में पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे।पीड़ित परिवार और अन्य ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में शासन और प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। कुछ लोग कानून को ठेंगा दिखाकर उसके साथ खेलने का प्रयास करते हैं। धर्म परिवर्तन का यह खेल सरकार की सुस्ती या फिर आंख मूंद लेने की आदत की वजह से चल रहा है।

बहरहाल, हर सरकार कोई यह सोचना चाहिए कि उनके नागरिक ऐसे किसी चंगुल में ना फंसे।सामाजिक संगठनों का सहयोग लेकर इस लाइलाज बीमारी को ठीक करना जरूरी है। धर्म और संस्कृति की रक्षा बेहद जरूरी है इसे दरकिनार कर हम संस्कारित नहीं हो सकते हैं। और जिस देश या राज्य के नागरिक संस्कारित नहीं होंगे तो उस देश और राज्य का भविष्य कभी उज्जवल नहीं हो सकता है।

Related Posts

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।
Breaking

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

November 28, 2026
लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।
Breaking

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

November 28, 2026
पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा
Breaking

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

November 27, 2026
झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।
Breaking

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

November 27, 2026
गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
Breaking

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

November 27, 2026
कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।
झारखंड

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

November 26, 2026
Load More

Recent News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

by Rajesh Kumar
November 26, 2026

संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.