• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल का बखान किया भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने, जानिए क्या कहा

June 11, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में बारह साल पूरे किए हैं। इसके अलावा उन्होंने सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया है। इस पर भाजपा नेता जगह – जगह प्रेस वार्ता कर जानकारी दे रहे हैं। रांची प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने जानकारी दी है।यह जानिए।

*नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित : बाबूलाल मरांडी*

*नरेंद्र मोदी की उपलब्धि देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय*

*12 वर्षों का कार्यकाल सत्ता नहीं बल्कि सेवा, साधना, तपस्या का रहा है कालखंड*

*12 वर्षों का यह सफ़र केवल उपलब्धियों की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विकास, विश्वास, आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की है गाथा*

*देश के 22 राज्यों में यानी 78% भूभाग पर एनडीए की सरकार होना, हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा सत्ता प्राप्त करना असाधारण उपलब्धि*

*नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के लोकप्रिय लीडर*

*”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना नरेंद्र मोदी का सपना*

*दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की*

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहा है। एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में आज 4400 दिन पूरा कर वे देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं। यह देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय है। बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बोल रहे थे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इन 12 वर्षों में विकास कार्यों की एक लंबी फेहरिस्त है। जितना भी कार्य किया गया है वह अद्भुत है। मोदी सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कांग्रेस के लिए जो गरीबी सिर्फ नारा भर था, इन 12 वर्षों में मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि नरेंद्र मोदी का कालखंड, सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा, साधना, तपस्या का कालखंड रहा है। इस कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। पीएम ने प्रभावी एवं दूरगामी कदम उठाए हैं। 12 वर्षों का यह सफ़र केवल उपलब्धियों की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विकास, विश्वास, आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की गाथा है।

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तो 81 करोड़ लोगों को देशभर में फ्री अनाज मिल रहा है। 50 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्का आवास मिला है। 11 करोड़ से अधिक लाभुकों को उज्जवला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप चल रहा है। यह कोई साधारण बात नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है। अब देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। वहीं झारखंड के संदर्भ में देखें तो यहां 2.02 करोड़ जन धन योजना के खाते हैं। 1.35 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 2.64 करोड़ गरीब कल्याण योजना के लाभार्थी हैं। 18.8 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। पीएम मुद्रा योजना के तहत 89000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का वितरण किया गया है। 34.4 लाख परिवारों को नल जल योजना का लाभ मिला है। 38.9 लाख उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे गए हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण जनता लगातार नरेंद्र मोदी का साथ दे रही है। आज देश के 22 राज्यों में यानी 78% भूभाग पर एनडीए की सरकार है। यह कोई साधारण बात नहीं है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा सत्ता प्राप्त करना, बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहां की जनता ने जो विश्वास नरेंद्र मोदी पर जताया है, वह अद्भुत है। दुनिया समझ रही है कि नरेंद्र मोदी देश में भी और देश के बाहर भी सबसे लोकप्रिय लीडर हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना नरेंद्र मोदी का सपना है। झारखंड के संदर्भ में देखा जाए तो यहां भारतमाला सहित अन्य कई सड़क बन रही हैं। यहां देवघर एयरपोर्ट का निर्माण हुआ, एम्स बना, कई मेडिकल कॉलेज बनाया गया। धरातल पर काम दिख रहा है। कांग्रेस ने एक एम्स बनाया, आज देश में 23 एम्स हैं। 74 की 160 एयरपोर्ट है। यह बतलाता है कि देश किस रफ्तार से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम को स्थापित कर रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों ने आतंकवाद और उग्रवाद प्रभावित इलाकों की लगातार उपेक्षा की। आज उपेक्षित उन इलाकों में विकास की गंगा बह रही है। श्रीनगर तक ट्रेन पहुंचाया गया, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। दूसरी तरफ पूर्वोत्तर में शांति और स्थिरता स्थापित कर विकास के आयाम स्थापित किए हैं। आज ये इलाका प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करना, आतंकवाद के खात्मे को लेकर मोदी सरकार की प्रतिबद्धता शुरू से रही है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर के रूप में भारत की ताकत को दुनिया ने देखा है। देश की सीमावर्ती इलाकों में कोई इंफ्रास्ट्रक्चर बनता नहीं था। विपक्ष का तर्क भी बहुत अजूबा होता था कि विकास होने, सड़क बनने से पड़ोसी देश आक्रमण कर सकता है। पहले उन सीमावर्ती इलाकों को भारत का अंतिम गांव समझा जाता था। आज उन गांवों को मोदी सरकार ने पहला गांव माना है और उन क्षेत्रों में विकास के कई उल्लेखनीय कार्य देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के अंदर कई जटिल समस्याएं थी। धारा 370 का मामला हो, तीन तलाक जैसे कुप्रथा का मामला हो या अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के लंबित रहने का मामला, मोदी सरकार ने सभी मामलों का स्थायी हल करने का काम किया है। डिफेंस के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है। पहले 2014 में जहां 500 से 700 करोड़ का निर्यात होता था आज 24000 करोड़ का एक्सपोर्ट हो रहा है। आज जरूरत का सामान भारत में ही बन रहा है। आने वाले कुछ वर्षों में देश का अपना जेट और विमान भी आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दे, भारत इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री ने अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने कई चीजों को प्रभावित किया है। लोगों के लाइफस्टाइल में बदलाव आया है। वहीं पर्यावरण पर भी खतरा कम हुआ है। देश तरक्की कर रहा है। देश में भूख से मरने की घटना, अब बीते जमाने की बात हो चुकी है। 12 वर्ष में हर क्षेत्र में अद्भुत काम हुआ है। हर वर्ग किसी न किसी रूप में लाभान्वित हो रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार का प्रयास है कि लोगों की न्यूनतम आवश्यकता की चींजे उपलब्ध हो। उनके नेतृत्व में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों वंचित परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिला है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया परंतु गरीबों की कभी चिंता नहीं की। सड़क बिजली को लेकर भी कांग्रेस कभी गंभीर नहीं दिखी। 6 वर्षों के अपने छोटे कार्यकाल में अटल बिहारी वाजपेई ने विकास की लंबी लकीर खींचकर कांग्रेस को आईना दिखाने का काम किया था। परंतु कांग्रेस बाद में वाजपेई सरकार के खींचे खाका को भी आगे नहीं बढ़ा सकी।

इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह भी मौजूद थे।

#BabulalMarandi #PMMODI

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.