नई दिल्ली भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को एनडीए ने सांसद दिए जल का नेता चुना है.नई दिल्ली स्थित संसद भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एनडीए की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन देने की घोषणा की गई. एनडीए के सभी घटक दलों ने राजनाथ सिंह के प्रस्ताव पर समर्थन जताया .इसके बाद एनडीए की पूरी टीम राष्ट्रपति भवन पहुंची और सरकार बनाने का दावा पेश किया.राष्ट्रपति ने उन्हें नई सरकार बनाने का न्योता दिया.
नरेंद्र मोदी 9 जून को संध्या 6:00 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा ने भी नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना है.संभावना यह जताई जा रही है कि नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा समेत अन्य घटक दलों के कुछ संसद को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल का नेता चुने जाने पर सभी के प्रति आभार जताया.











