- रांची: झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शपथ ले ली है। झारखंड राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नये मुख्य न्यायाधीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

- जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश से यहां आए हैं। उन्होंने विधि की पढ़ाई पंजाब में की। हिमाचल प्रदेश में उन्होंने वकालती की।
- झारखंड हाईकोर्ट के वे 17 वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उनका जन्म 1964 में हिमाचल प्रदेश में हुआ।1989 में उन्होंने विधि स्नातक की डिग्री हासिल की।उसी साल हिमाचल प्रदेश में उन्होंने वकालती का लाइसेंस लिया और प्रैक्टिस शुरू की।
- 2014 में जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने। उसके बाद वे परमानेंट जज बने।

- आज शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्रीगण शामिल हुए। हाईकोर्ट के जजेज, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता, कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शामिल हुए।
- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कई अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।














