• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

SBU ने राष्ट्रीय “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी

August 2, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) ने “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन इंटरैक्टिव सत्र में सक्रिय भागीदारी की। इस कार्यक्रम को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। देशभर के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की सहभागिता वाले इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से हुआ, जिसमें नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक उत्तरदायित्व के माध्यम से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षाविद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

 

अपने प्रेरक संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से पदार्थों से दूर रहने तथा राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के भविष्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर करता है। प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों एवं शिक्षकों से आग्रह किया कि वे कक्षा शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य और जिम्मेदार नागरिकता के विषय में निरंतर जागरूक करें। उन्होंने विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय विज़न को दोहराते हुए युवाओं को इस परिवर्तन यात्रा का सक्रिय सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के उपरांत सरला बिरला यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अर्जुन सिंह की प्रेरणादायक सफलता की कहानी साझा की, जिन्होंने दृढ़ संकल्प, उचित मार्गदर्शन और समय पर मिले सहयोग से नशे की लत पर विजय प्राप्त कर अपने जीवन को नई दिशा दी। यह उदाहरण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और इस बात का प्रमाण भी कि सही मार्गदर्शन एवं आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासित, स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके आज के सकारात्मक निर्णय ही विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेंगे।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता के माध्यम से सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने सामाजिक रूप से उत्तरदायी युवाओं के निर्माण तथा विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि परिसर में हुए इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

#SBU

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।
Breaking

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

October 7, 2026
रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।
Breaking

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

October 7, 2026
रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Breaking

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

October 7, 2026
वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।
Breaking

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

October 7, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।
Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।

October 7, 2026
झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
Load More

Recent News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.