• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

9 अक्टूबर तक संकाय विकास कार्यक्रम चलेगा

October 6, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU ) इनोवेशन के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यहां के फैकल्टी हमेशा अपने आप को EXCEL करने में लगे रहते हैं। इसमें संस्थान बड़ा सहयोग करता है।

SBU में शिक्षकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML) विषय पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह विशेष कार्यक्रम झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी (जेएसएफडीए) एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम में नॉलेज पार्टनर के तौर पर भाग ले रहा है। कार्यक्रम 9 अक्टूबर तक चलेगा।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. एला कुमार, कुलपति, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने इस मौके पर अपने संबोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व और इससे जुड़े अवसरों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मशीन लर्निंग में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुलित आंकड़े अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि गलत अथवा पक्षपातपूर्ण आंकड़ों से गलत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग के साथ विद्यार्थियों में तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, इंटरनेट से जुड़े उपकरणों एवं स्मार्ट तकनीकों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए जेएसएफडीए की पहल एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यबल के गठन की सराहना की।

Sarla Birla University के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग के विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़ों की आवश्यकता पर बल दिया।

एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने कहा कि शिक्षकों को उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों से परिचित होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने एसबीयू के शैक्षणिक एवं तकनीकी विकास तथा ड्रोन एवं रोबोटिक्स जैसी आधुनिक प्रयोगशालाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायक होगा।अपने संबोधन ने कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडीन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं संगणकीय बुद्धिमत्ता शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं और शिक्षकों को इनके प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना आवश्यक है।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विश्वजीत करण ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम में चैटजीपीटी, बड़े भाषा मॉडल, जनरेटिव एआई, एजेंटिक एआई, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण, गहन अधिगम, कंप्यूटर विजन एवं रोबोटिक्स सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।तकनीकी सत्र में प्रो. सी. जगनाथन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं एवं इसके अनुप्रयोगों पर चर्चा की। वहीं प्रो. सुभाष चंद्र यादव ने ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित युग में शिक्षा का पुनर्परिभाषण’ विषय पर डिजिटल शिक्षण पद्धति, जनरेटिव एआई, चैटजीपीटी एवं अन्य आधुनिक तकनीकों के शिक्षा में प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला। इस मौके पर  विशाल कुमार एवं बरूणा दत्ता ने JSFDA के विजन एवं मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षणिक विकास को सशक्त करना तथा समाज के व्यापक हित में योगदान देना है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में AI एवं ML की बढ़ती भूमिका तथा शिक्षकों के लिए इन तकनीकों को व्यावहारिक रूप से समझने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में डॉ. पंकज के. गोस्वामी, डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज, डॉ. संतोष कुमार दास, आनंद कुमार विश्वकर्मा, अमृत कुमार, सुप्रिया सोनी, कुणाल राज,  अमन जसबीर चंद्र एवं बसंत कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के एफडीपी के आयोजन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।
Breaking

कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।
Breaking

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

October 6, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.