• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home शिक्षा

SBU में फार्मा अन्वेषण का भव्य आयोजन, जयंती मनाई गई

March 19, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है।सरला बिरला विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा आज नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे के अवसर पर ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फादर ऑफ फार्मेसी प्रो. एम. एल. श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया और झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के कार्यकारी सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह ने पीसीआई पंजीकरण, फार्मासिस्ट की भूमिका एवं फार्मेसी के व्यापक अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के निबंधक प्रशांत कुमार पांडेय ने फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। बीआईटी मेसरा के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. के. जयराम कुमार ने पारंपरिक चिकित्सा, शोध, नवाचार एवं पेशेवर नैतिकता पर बल दिया। 

कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने फार्मा इकोसिस्टम, शोध की आवश्यकता, नियामक संस्थाओं की भूमिका तथा ई-प्रिस्क्रिप्शन जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं पर अपना विचार व्यक्त किया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सहयोगात्मक एवं परिणाम-आधारित शोध तथा मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया का आधिकारिक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। पोस्टर, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं—राहुल देब बर्मन, प्रिंसी साहू, शशांक कुमार गुप्ता, अदिति अग्रवाल, अटिका, काव्या चौहान, कुमार विजय, रोशनी, रौनक, आदित्य कुमार साहू एवं सिम्पी सोनी को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण निशा कुमारी सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट कोऑर्डिनेटर निशा कुमारी सिंह एवं संतोष कुमार द्वारा किया गया। मंच संचालन  अंजली मिश्रा एवं  सुरुचि गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण डॉ. शुभ्रजीत मंत्री और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सबिता कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

#SBU #GopalPathak #PradipVarma

Related Posts

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह
Breaking

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

October 8, 2026
वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।
Breaking

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

October 7, 2026
SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
फुटबॉल में SBU का जलवा, झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप में यूनिवर्सिटी की टीम बनी चैंपियन
Breaking

फुटबॉल में SBU का जलवा, झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप में यूनिवर्सिटी की टीम बनी चैंपियन

September 28, 2026
SBU में त्रिभाषीय भौतिकी शब्दावली निर्माण के लिए आयोजित 5 दिवसीय बैठक संपन्न, क्या हुआ इसमें ?
Breaking

SBU में त्रिभाषीय भौतिकी शब्दावली निर्माण के लिए आयोजित 5 दिवसीय बैठक संपन्न, क्या हुआ इसमें ?

September 28, 2026
Load More

Recent News

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.