• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

JSCA में भगदड़ घोर लापरवाही और कुप्रबंधन का परिणाम, दीपक प्रकाश का आरोप

June 24, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में मंगलवार की जो भगदड़ हुई, वह चिंताजनक है। यह दर्शाता है कि JSCA पूरी तरह से लापरवाह और कुप्रबंधन का शिकार है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने 23 जून को राँची स्थित JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान हुई भगदड़ की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि आयोजन समिति, JSCA प्रबंधन एवं राज्य सरकार की घोर लापरवाही तथा कुप्रबंधन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जब आयोजनकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया, मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था रखी गई तथा बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना पहले से थी, तब सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई ? आखिर किसके निर्देश पर सीमित प्रवेश द्वार खोले गए ? पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्था क्यों नहीं की गई ?

दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के पदाधिकारियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हजारों दर्शकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया ? स्टेडियम की क्षमता और भीड़ के अनुमान के बावजूद यदि समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। केवल औपचारिक बयान देकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।

उन्होंने राज्य सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने समय रहते आवश्यक सुरक्षा प्रबंध क्यों नहीं किए ? क्या राज्य सरकार केवल तमाशबीन बनी रही ? यदि लाखों लोगों को आकर्षित करने वाले आयोजन की अनुमति दी गई थी, तो सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन का दायित्व था। इस मामले में सरकार की विफलता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

दीपक प्रकाश ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए तथा JSCA की संपूर्ण प्रबंधन समिति, आयोजन समिति एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही सिद्ध होती है, तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

दीपक प्रकाश ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के नाम पर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। झारखंड की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर किसकी लापरवाही के कारण निर्दोष लोग घायल हुए और उनकी जान जोखिम में पड़ी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए टिकट अथवा पास आधारित प्रवेश, सभी गेटों का संचालन, पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल इमरजेंसी सिस्टम और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए।

*जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी ही चाहिए।*

#JSCA #Bhagdad #BJP #DipakPrakash

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.