• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड झारखंड सरकार

झारखंड की प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन, मुख्यमंत्री ने दिए कई निर्देश

October 18, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची : झारखंड में टाइगर सफारी का सपना साकार होने की दिशा में राज्य आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लातेहार जिला में प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी रखी। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि यह प्रोजेक्ट झारखंड का पहला टाइगर सफारी प्रोजेक्ट होगा। लातेहार जिला के पुटूवागढ़ क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जो पलामू टाइगर रिजर्व से बाहर का क्षेत्र है। इस निमित्त विभाग द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बेतला नेशनल पार्क के नजदीक क्षेत्र में बनाए जाने की योजना है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बनने से डाल्टनगंज, बरवाडीह, मंडल डैम क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को आजीविका का बेहतर साधन मिलेगा। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के बनने से पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के इको टूरिज्म सर्किट, जो नेतरहाट-बेतला-केचकी से लेकर मंडल डैम तक विस्तारित है, इसके विकास में यह प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को अधिकारियों ने अवगत कराया कि टाइगर सफारी परियोजना की स्थापना निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन करते हुए की जायेगी। टाइगर सफारी बनने से इस क्षेत्र के समुचित विकास की पूरी संभावना है। इस योजना के विस्तार से टूरिज्म क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बाघों और अन्य वन्यजीवों को करीब से देखने का एक आकर्षक और नया मौका होगा। यह झारखंड का पहला टाइगर सफारी होगा, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक  कल्पना सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ परितोष उपाध्याय, पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर  एस०आर० नाटेश, उप निदेशक पलामू टाइगर रिजर्व प्रजेश जेना, कंसल्टेंट अशफाक अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस
Breaking

सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस

August 24, 2026
JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।
Breaking

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

August 23, 2026
रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम
Breaking

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

August 23, 2026
झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, JSSC-CGL भी शामिल; सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट
अपराध

झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, JSSC-CGL भी शामिल; सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट

August 19, 2026
एक सरकारी फैसले से उजड़े परिवारों की पीड़
अपराध

एक सरकारी फैसले से उजड़े परिवारों की पीड़

August 18, 2026
JSSC CGL समेत सभी नियुक्ति परीक्षाएं रद्द,TDPL के द्वारा संचालित परीक्षाएं रद्द
Breaking

JSSC CGL समेत सभी नियुक्ति परीक्षाएं रद्द,TDPL के द्वारा संचालित परीक्षाएं रद्द

August 17, 2026
Load More

Recent News

पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विकसित भारत विषय पर Expert Talk में कही बड़ी बात, जानिए।

पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विकसित भारत विषय पर Expert Talk में कही बड़ी बात, जानिए।

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट को भारी बारिश ने बना दिया तालाब, सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट को भारी बारिश ने बना दिया तालाब, सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

JPSC – JSSC रिफॉर्म्स मंच से जुड़ी छात्रा आंदोलनकारी की सहायता के लिए भाजपा के नेतागण पहुंचे थाने।

JPSC – JSSC रिफॉर्म्स मंच से जुड़ी छात्रा आंदोलनकारी की सहायता के लिए भाजपा के नेतागण पहुंचे थाने।

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

SIR का वेरिफिकेशन कल से होगा शुरू, जानिए घर पहुंचेंगे BLO

SIR का वेरिफिकेशन कल से होगा शुरू, जानिए घर पहुंचेंगे BLO

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.