रांची- आखिरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के बागी विधायक लोबिन हेंम्बरम ने तय कर दिया है कि वह राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने घोषणा की है .अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लुबिन हेंब्रम ने घोषणा की है कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजमहल लोकसभा सीट का चुनाव लड़ेंगे.राजमहल की जनता आशीर्वाद देगी.इसका उन्हें पूरा भरोसा है.उन्होंने यह भी कहा कि राजमहल के निवर्तमान सांसद विजय हांसदा की स्थिति वहां खराब है.पार्टी के प्रमुख नेताओं ने कहा था कि इस बार किसी नई चेहरे को राजमहल लोकसभा सीट से लड़ाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ .इसलिए वे चुनाव लड़ेंगे.उन्होंने कहा कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा भी नहीं देंगे और अगर पार्टी उन्हें बर्खास्त करती है तो अलग बात है.











