• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

पलाश दीदी कैफे आखिर क्या है, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में हुआ उद्घाटन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उद्घाटन किया।

September 11, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: झारखंड की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इनमें से एक कारबार है कैफे का। सरकार की एजेंसी JSLPS है। इसके तहत भी कई कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय परिसर में पलाश दीदी कैफ़े का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ‘पलाश दीदी कैफ़े’ केवल झारखंड के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के श्रम, हुनर, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को पहले उनके हुनर के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया, फिर उन्हें ऋण एवं वित्तीय सहायता का लाभ उपलब्ध कराया गया और अब उनके उत्पादों तथा सेवाओं को बाजार से जोड़ते हुए स्वरोजगार के स्थायी अवसर तैयार किए जा रहे हैं। ‘पलाश’ के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें बेहतर पहचान और उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि सरकारी आयोजनों एवं विभिन्न संस्थानों में ‘पलाश’ से जुड़ी दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों और खाद्य सामग्री को प्राथमिकता के साथ स्थान मिले, इसके लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पूरे राज्य में पलाश दीदी कैफ़े का विस्तार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पलाश दीदी कैफ़े इस अभियान के विस्तार की एक और मजबूत कड़ी है। इस नए केंद्र के माध्यम से लोगों को झारखंड के पारंपरिक स्वाद से जुड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं ग्रामीण महिलाओं के हुनर और उत्पादों को नए उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त मंच भी प्राप्त होगा। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पलाश के विस्तार के अगले चरण में पलाश मार्ट की शुरुआत की जाएगी। रांची में राज्य के पहले ‘पलाश मार्ट’ का उद्घाटन अगले छह महीनों के भीतर किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अगला पलाश दीदी कैफ़े जल्द शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार विभिन्न स्थानीय उत्पादों को एक संगठित बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख केंद्रों पर पलाश के ऐसे केंद्रों का विस्तार ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे और स्थानीय से वैश्विक की परिकल्पना को भी मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल, आईएएस अधिकारी अंजलि यादव सहित जेएसएलपीएस के अधिकारियों की मौजूदगी थी।

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।
Breaking

कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.