रांची- पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर में पिछले दिनों उपद्रव हुआ था.17 जून को यहां पर प्रतिबंध मांस को लेकर दो समुदाय में हिंसक झड़प हो गई थी.भाजपा का एक डेलिगेशन गोपीनाथपुर जा रहा है. यहां के पीड़ित पक्ष से मुलाकात करेगा .इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी कर रहे हैं.इस प्रतिनिधि मंडल में अनंत ओझा, अमित मंडल, रणधीर सिंह, नारायण दास भी शामिल रहेंगे.
मालूम हो कि बकरीद के दिन एक समुदाय विशेष के द्वारा प्रतिबंधित मांस काटे जाने को लेकर जबरदस्त विवाद उत्पन्न हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में असामाजिक तत्वों ने पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर आकर एक समुदाय विशेष के घरों पर पत्थरबाजी की थी.मारपीट और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था.नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने आरोप लगाया कि यह सब राज्य सरकार की कथित तुष्टिकरण नीति के कारण हुआ है.भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को वहां जा रहा है.अमर कुमार बावरी दिल्ली से सीधे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.उसके बाद पाकुड़ के लिए रवाना होंगे.











