• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, छात्रों को ठगने के लिए सरकार ने बनाई प्लानिंग

August 18, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: झारखंड की हेमंत सरकार ने छात्र आंदोलन के दबाव में JSSC CGL रिजल्ट को रद्द कर दिया है। इससे सैकड़ों नौकरी कर रहे आज बेरोजगार हो गए हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने खुशी जताई। पटाखा फोड़ा। लड्डू खाये। पर भाजपा को इसमें दाल में काला नज़र आ रहा है। भाजपा के नेता ने सवाल खड़ा किए हैं।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन के संबंध में झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए फैसले की मंशा एवं सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को बरगलाने और ठगने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कल कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर मंत्रियों के साथ मिलकर छात्रों को ठगने की पूरी प्लानिंग बनाई है। बच्चों की एक ही मांग सीबीआई जांच की रही है।

बाबूलाल मरांडी ने पूछा है कि आखिर सरकार इससे क्यों भाग रही है ? इससे बिल्कुल स्पष्ट है कि इस गड़बड़ी में, जेपीएससी, जेएसएससी की नौकरियों को बेचने में सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं। CBI जांच के बिना छात्रों को पूरा न्याय नहीं मिल सकता है। बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी सरकार में पार्टनर हैं, इसलिए वे चुप हैं। ईमानदारी से छात्रों के हित का मुद्दा इसलिए वे नहीं उठा पा रहे हैं। छात्र हित के नाम पर वे केवल दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि अध्यक्ष बनने के लिए 70 करोड़ रूपया देना पड़ता है। अब हेमंत सोरेन खुद तो इतना पैसा डकारेंगे नहीं, निश्चित रूप से कुछ हिस्सा राहुल गांधी तक भी पहुंचता ही होगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि टीडीपीएल कंपनी द्वारा ली गई सारी परीक्षा एवं जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला कर हेमंत सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। सरकार चाहती है कि उसके दोनों हाथ में लड्डू हो। एक तरफ सरकार कहेगी कि उन्होंने तो परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी। अब गलत ढंग से चयनित छात्र न्यायालय जाएंगे। न्यायालय सरकार और CID से सबूत मांगेगा। फिर क्या होगा ?

फिर तो कोर्ट में वही सीआईडी तथ्यों को प्रस्तुत करेगी, जो पिछली बार अपनी झूठी जांच रिपोर्ट से कोर्ट को दिग्भ्रमित कर चुकी है। सरकार की एजेंसी सरकार को बचाने में ही लगी है। नेपाल में, बंगाल में, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में प्रश्न पत्रों को रटवाया गया है, आखिर बच्चे इसे कैसे साबित करेंगे। नतीजा यह होगा कि सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर न्यायालय से स्टे लग सकता है। अब जिन लोगों ने पैसा देकर नौकरियां खरीदी है, वे भी खुश हो जाएंगे और सरकार को भी कोर्ट का फैसला होने का बहाना मिल जाएगा। इस प्रकार कुल मिलाकर जो बच्चे पिछले 24 दिनों से आंदोलनरत थे, उनके हिस्से केवल धोखा के सिवाय कुछ नहीं आने वाला है। ठगे जाएंगे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार की मंशा यहां के छात्र, युवा समझ चुके हैं। यह सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है। यह सरकार झारखंड की जनता को, बच्चों को दिगभ्रमित कर रही है। हम प्रारंभ से ही कह रहे हैं कि एग्जाम रद्द करना समस्या का समाधान नहीं है। समस्या का समाधान है केवल और केवल सीबीआई जांच। हेमंत सरकार में JPSC, JSSC के सारे एग्जाम में गड़बड़ियां हुई हैं, नौकरियों को बेचा गया है। प्रतिदिन इस संदर्भ में सनसनीखेज खुलासे भी हो रहे हैं। हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से हो, तभी न्याय पूरा होगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज तक जेएसएससी के चेयरपर्सन के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये 2024 से ही पद पर हैं, इसी बीच में सारी गड़बड़ियां हुई है। इसी प्रकार सीआईडी के जिन अफसरों ने जांच की पूरी दिशा ही बदल दी, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे बिल्कुल साफ है कि हेमंत सरकार खुद की सरकार को बचाना चाहती है, इस दौरान जॉब में जो खरीद फरोख्त हुआ है उन दलालों को, भ्रष्ट्र अफसर को भी सरकार बचाना और बच्चों को ठगना चाहती है। इसलिए इधर-उधर की बातें छोड़ राज्य सरकार को तत्काल सारे मामलों की जांच सीबीआई को सुपुर्द कर देनी चाहिए। बच्चों को इससे कम पर न्याय नहीं मिलेगा। सीबीआई जांच होने से ही इसमें गड़बड़ी करने वाले, जिन लोगों ने पैसे के बल पर नौकरियां हासिल की है, इसमें संलिप्त सभी सफेदपोश का चेहरा बेनकाब हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्र सजग रहें और अपनी CBI जांच की मांग पर अडिग रहें। पूरा देश देख रहा है कि झारखंड के छात्रों के साथ सरकार द्वारा किस तरह की साजिश की जा रही है। भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक CBI जांच का आदेश नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा का आंदोलन को पूरा नैतिक समर्थन है।

Related Posts

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी
Breaking

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

August 22, 2026
झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही
Breaking

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

August 22, 2026
JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल
झारखंड

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

August 21, 2026
फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?
Breaking

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

August 21, 2026
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा
झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा

August 20, 2026
फोटोग्राफी कला, विज्ञान एवं दर्शन का अद्भुत संगम है – डॉ. प्रदीप वर्मा
Breaking

फोटोग्राफी कला, विज्ञान एवं दर्शन का अद्भुत संगम है – डॉ. प्रदीप वर्मा

August 19, 2026
Load More

Recent News

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

by @karishma
August 21, 2026

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

by postnxt
August 21, 2026

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवा

by @karishma
August 20, 2026

फोटोग्राफी कला, विज्ञान एवं दर्शन का अद्भुत संगम है – डॉ. प्रदीप वर्मा

फोटोग्राफी कला, विज्ञान एवं दर्शन का अद्भुत संगम है – डॉ. प्रदीप वर्मा

by Rajesh Kumar
August 19, 2026

छात्र आंदोलन के समापन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ की इस कांग्रेसी नेता ने ?

छात्र आंदोलन के समापन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ की इस कांग्रेसी नेता ने ?

by Rajesh Kumar
August 19, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.