• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात।

झारखंड में व्यापार और उद्योग के विकास पर हुई चर्चा

September 30, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: झारखंड का विकास कैसे हो, इसके लिए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम सक्रिय और गंभीर है।फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में चैंबर के पदाधिकारियों ने झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखण्ड चैंबर की ओर से राज्य के व्यापार, उद्योग एवं विकास से जुड़े विषयों पर एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस बैठक के दौरान झारखण्ड चैंबर ने होल्डिंग टैक्स की व्यवस्था की समीक्षा एवं कर आधार के विस्तार, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक तीन माह में राज्य स्तरीय औद्योगिक समीक्षा बैठक आयोजित करने की आवश्यकता, खासमहाल भूमि को चरणबद्ध रूप से फ्रीहोल्ड करने, राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, राज्य के इंडस्ट्रियल एरिया की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तर्ज पर झारखण्ड इंडस्ट्रियल एरिया सिक्योरिटी फोर्स का गठन करने तथा ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा सहित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखा।

झारखण्ड चैंबर के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास के लिए सरकार, प्रशासन और व्यवसायी वर्ग के बीच निरंतर संवाद जरुरी है। व्यवसायी एवं उद्यमी तभी पूरी क्षमता के साथ निवेश एवं व्यापार कर सकेंगे, जब उन्हें सुगम कारोबारी वातावरण के साथ-साथ सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग प्राप्त हो। उन्होंने लॉ एंड आर्डर के विषय पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए हाल के दिनों में जमशेदपुर में हुई बैंक लूट और गोलीकांड जैसी घटनाओं का उल्लेख किया। यह आग्रह किया कि व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी पहल की जाए, ताकि व्यापारी बिना भय के अपना कारोबार कर सकें। वार्ता के क्रम में उन्होंने आज के समय में ट्रेड लाइसेंस को औचित्यहीन बताते हुए राज्य से इस टैक्स को समाप्त करने पर विचार करने का आग्रह किया। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि खासमहाल भूमि की समस्या गंभीर है। इसके समाधान एवं फ्रीहोल्ड की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए एक कमिटी गठित कर पूरे विषय की समीक्षा कराने तथा आगे की कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। समीक्षा के उपरांत इस विषय को विधानसभा में भी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि व्यापार एवं उद्योग से जुड़े अन्य विषयों पर भी विधानसभा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक पहल की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल के साथ उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।

 

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।
Breaking

कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.