*मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा की उम्मीद दिख रही, क्या कहते हैं पार्टी के प्रमुख नेता*
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग में पांच राज्यों की विधानसभा के लिए मतदान करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है. सबसे पहले 7 नवंबर को मिजोरम में, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और राजस्थान में 23 नवंबर को वोट पड़ेंगे. तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा.सभी पांच राज्यों के लिए मतगणना की तारीख 3 दिसंबर निर्धारित की गई है. सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही दो चरण में मतदान करने का निर्णय लिया गया है.
*भाजपा नेताओं का क्या है दावा*
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया मोटे तौर पर यह है कि हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उसे उम्मीद है. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के विकास के एजेंडे पर जनता वोट करेगी.ऐसा पार्टी के नेताओं का विश्वास है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य को जनता पसंद करती है.इसलिए चुनाव में विकास बड़ा मुद्दा होगा. प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर एक मजबूत और विकासशील देश के रूप में उभरा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने विकास के बेहतरीन काम किए हैं और जनता में एक बार फिर भाजपा को समर्थन देने के प्रति उत्साह देखा जा रहा है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को जनता रिजेक्ट कर देगी. इन दोनों राज्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता राज्य की कांग्रेस सरकार से नाखुश है.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समेकित विकास को जनता पसंद करती है इसलिए इन राज्यों की विधानसभाओं के लिए हो रहे चुनाव में बेहतर रिजल्ट आएगा. उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा.
हम आपको बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना के चुनाव परिणाम अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले का बिग सेमीफाइनल है. भाजपा को उम्मीद है कि तीनों हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रमुख नेताओं को चुनाव से संबंधित संगठन आत्मक कार्यों में लगाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, विधायक अनंत ओझा, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा समेत कई लोगों को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी की सांगठनिक तैयारी में लगाया गया है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में झारखंड के भाजपा नेताओं की बड़ी भूमिका निर्धारित की गई है. चुनाव की घोषणा के बाद और भी पार्टी का समूह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तैनात होगा. झारखंड से जुड़ा छत्तीसगढ़ कई मामलों में यहां से नजदीक रास्ता रखता है.












